अध्यात्म

चौगुनी होने वाली है इन 6 राशियों की कमाई, मेष में बुध का प्रवेश बढाएगा आमदनी

Budh Gochar 2026 : बुध का मेष राशि में प्रवेश बुद्धि, कम्युनिकेशन, करियर ग्रोथ और आर्थिक प्रगति के नए रास्ते खोल सकता है। आइए जानते हैं कि यह किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा?

Image

बुध के राशि परिवर्तन से होगा लाभ

Budh Gochar 2026 : 30 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार मेष राशि के स्वामी मंगल होते हैं, और यहां बुध का गोचर व्यक्ति को तेज बुद्धि, त्वरित निर्णय क्षमता और नई शुरुआत की ऊर्जा देता है। बुध का यह गोचर खासतौर पर उन राशियों के लिए लाभकारी रहने वाला है, जिनके जीवन में कम्युनिकेशन, करियर, व्यापार और निर्णय लेने की भूमिका अहम होती है। आइए जानते हैं कि बुध का नक्षत्र परिवर्तन किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा?

मेष राशि (Mesh Rashi)

मेष वालों के लिए यह गोचर बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि बुध आपकी ही राशि में आ रहे हैं। इस दौरान आपकी सोच तेज होगी और आप अपने फैसले जल्दी और सही तरीके से ले पाएंगे। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह समय अनुकूल रहेगा। आपकी कम्युनिकेशन स्किल बेहतर होगी, जिससे आप लोगों को आसानी से प्रभावित कर पाएंगे। बिजनेस में भी नए आइडियाज से लाभ मिलने की संभावना है और आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी।

मिथुन राशि (Mithun Rashi)

मिथुन वालों के लिए यह गोचर बहुत ही शुभ माना जाएगा, क्योंकि बुध आपके स्वामी ग्रह हैं। इस दौरान आपकी इनकम में वृद्धि के योग बनेंगे और नए स्रोतों से धन लाभ हो सकता है। आपके संपर्क बढ़ेंगे और नेटवर्किंग के जरिए बड़े मौके मिल सकते हैं। जो लोग मीडिया, मार्केटिंग, सेल्स या कम्युनिकेशन फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ मिलेगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी और रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं।

सिंह राशि (Singh Rashi)

सिंह वालों के लिए बुध का यह गोचर भाग्य को मजबूत करने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान आपको करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे और अगर आप विदेश से जुड़ा कोई काम कर रहे हैं, तो उसमें सफलता मिल सकती है। शिक्षा, प्रतियोगिता और उच्च अध्ययन के क्षेत्र में भी लाभ होगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी और आप अपने लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ेंगे।

कन्या राशि (Kanya Rashi)

कन्या वालों के लिए यह गोचर आर्थिक मामलों में लाभ देने वाला रहेगा, क्योंकि बुध आपके भी स्वामी ग्रह हैं। इस दौरान आपको अचानक धन लाभ हो सकता है या कोई रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। निवेश से जुड़े मामलों में भी सफलता मिलने की संभावना है। हालांकि, आपको अपने निर्णय सोच-समझकर लेने होंगे। रिसर्च, एनालिसिस और प्लानिंग से जुड़े कामों में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

धनु राशि (Dhanu Rashi)

धनु वालों के लिए यह गोचर क्रिएटिविटी और शिक्षा के क्षेत्र में लाभकारी रहेगा। इस दौरान छात्रों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं और जो लोग किसी रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें पहचान मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी और आप अपने विचारों को बेहतर तरीके से व्यक्त कर पाएंगे। यह समय आपके लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का है।

मकर राशि (Makar Rashi)

मकर वालों के लिए यह गोचर पारिवारिक और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ देने वाला रहेगा। इस दौरान घर-परिवार में सकारात्मक माहौल बना रहेगा और आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जैसे प्रॉपर्टी खरीदना या घर बदलना। करियर में भी स्थिरता आएगी और आप अपने काम को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे। मानसिक रूप से भी आप मजबूत महसूस करेंगे।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मई में पूर्णिमा कब है 2026। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Mohit Tiwari
मोहित तिवारी author

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ... और देखें

End of Article