Budh Gochar July 2023: इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, 25 जुलाई को बुध करेंगे सिंह राशि में गोचर

Budh Gochar 2023: बुद्धि के देवता बुध ग्रह एक बार फिर अपनी राशि का परिवर्तन करने जा रहे हैं। बुध ग्रह 25 जुलाई को सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस दौरान बुध गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। देखिये कहीं आपकी राशि तो नहीं शामिल -

Budh Gochar 2023: वैदिक ज्योतिष में बुध तर्क-वितर्क का ग्रह है। बुध तीसरे और छठे भाव पर शासन करता है। यदि बुध अपनी ही राशि मिथुन और कन्या में स्थित हो तो अत्यंत प्रभावशाली परिणाम देता है। जब बुध कन्या राशि में उच्च और शक्तिशाली होता है, तो जातक को व्यवसाय, नौकरी में सफलता के मामले में कुशल परिणाम मिल सकते हैं।

Budh Gochar, Mercury Transit

Budh Gochar 2023: 25 जुलाई को बुध ग्रह करेंगे सिंह राशि में प्रवेश

प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य प्रणव ओझा ने टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से बातचीत में बताया कि 25 जुलाई 2023 को प्रातः 4:26 बजे बुध सिंह राशि में प्रवेश करेगा। सिंह राशि में बुध के इस गोचर के दौरान जातकों को सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।

End of Feed