कुछ घंटों में शुरू होगा इन 5 राशियों का अमृत काल, बुध बदलेंगे नक्षत्र

Budh Gochar in Swati Nakshatra 2026: कुछ घंटों के बाद बुध स्वयं राहु के नक्षत्र स्वाति में प्रवेश करने जा रहे हैं। बुध के इस नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशि वालों की लाइफ में खुशियों की बहार आ सकती है।

Budh Gochar in Swati Nakshatra 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध 1 अक्टूबर 2026 की सुबह 9 बजकर 33 मिनट पर तुला राशि में रहते हुए मायावी राहु के स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। बुध 12 अक्टूबर की शाम तक स्वाति में रहेंगे। स्वाति 27 नक्षत्रों में 15वां नक्षत्र है और इसके स्वामी राहु हैं। इसका अधिदेवता वायुदेव माना जाता है।

Budh Gochar in Swati Nakshatra 2026  बुध का स्वाति नक्षत्र में गोचर किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा

बुध का स्वाति नक्षत्र में गोचर किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा

ज्योतिष में बुध बुद्धि, तर्क, वाणी, लेखन, व्यापार, गणना, कम्युनिकेशन और निर्णय क्षमता के कारक माने जाते हैं। दूसरी तरफ राहु के नक्षत्र स्वाति में स्वतंत्र सोच, अपनी राह खुद बनाने, नए संपर्क और परिस्थितियों के अनुसार रणनीति बदलने का प्रभाव जुड़ जाता है। इस कारण यह गोचर उन क्षेत्रों को ज्यादा सक्रिय करेगा जहां दिमाग, बातचीत, नेटवर्किंग और तुरंत सही रणनीति बनाने की जरूरत होती है।

End of Feed