Budh Gochar 2024: ग्रहों के राजकुमार बुध 23 सितंबर 2024 को सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। बुध की अच्छी स्थिति कुंडली में जातक को शुभ परिणाम देते हैं। बुध के खराब होने से जातक को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि के स्वामी होते हैं। बुध के गोचर का सारी राशियों पर शुभ और अशुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। ग्रहों की चाल के अनुसार बुध का गोचर चार राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। बुध गोचर से इन चार राशियों को मनचाहे लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानतें इन चार राशि वालों के बारे में।
इन राशि वालों को मिलेगा लाभ
वृषभ राशि
वृषभ राशि में बुध का गोचर पंचम भाव में हो रहा है। इस भाव में बुध के गोचर होने से आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही आपके संतान के करियर में भी लाभ हो सकता है। बुध गोचर के समय आपका रूका हुआ धन वापस आ सकता है और आपको जो भी अटके हुए काम थे वो सारे आपके इस समय में बन जाएंगे।
कन्या राशि
बुध का कन्या राशि में गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम देने वाला होगा। लोग मीडिया, मेडिसन, वकालत, प्रकाशन के क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। इस दौरान आप किसी विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। काम में जो भी समस्या चल रही है वो खत्म हो सकती है। इसके साथ ही कारोबार करने वाले लोगों को मनचाहा मुनाफा मिल सकता है।
धनु राशि
धनु राशि के जातक को बुध गोचर से बहुत लाभ मिलेगा। इसके साथ ही ये गोचर आपके बिजनेस में आपको लाभ दिलाएगा। इसके साथ ही जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनकी तलाश पूरी होगी और मनचाही नौकरी मिल सकती है।
मीन राशि
बुध गोचर से मीन राशि के जातक को अद्भुत लाभ मिलेगा। आपका अभी तक विवाह नहीं हुआ तो जीवनसाथी की तलाश आपकी पूरी होगी। जॉब में तरक्की मिलेगी। सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। लाइफस्टाइल लग्जरी होने वाली हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
