Budh Gochar 2023: जानें कब स्वराशि कन्या में प्रवेश करेंगे बुध, इन राशियों की पलटेगी किस्मत

Budh Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि और बल का स्वामी माना गया है । ऐसा माना जाता है कि जिनकी कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है, उनकी बुद्धि का विकास सही ढंग से होता है। बुध ग्रह की स्थिति परिवर्तन होने से सभी राशियों पर इसका असर पड़ता है। आइए जानते हैं बुध गोचर से किन राशियों की बंद किस्मत खुल सकती है।

Budh Gochar 2023 Date: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह कुछ समय के लिए गोचर करते हैं। ग्रहों के गोचर करने का प्रभाव हर राशियों पर अलग- अलग पड़ता है। बुद्ध ग्रह को बुद्धि कारक मना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राजकुमार बुध 1 अक्टूबर 2023 को स्वराशि कन्या में प्रवेश करेंगे। कन्या राशि में बुध के प्रवेश से सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान कुछ राशियों को फायदा होगा तो कुछ राशियों को इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है। बता दें कि बुध के गोचर से इन राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं बुध के गोचर से किन राशियों की किस्मत का दरवाजा खुल सकता है।

Budh Gochar

Budh Gochar 2023

इन रोशियों को होगा फायदा

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए बुध का गोचर सुखद प्रभाव वाला हो सकता है। इस दौरान आर्थिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। इसके अलावा अचानक धन लाभ के भी संकेत मिल रहे हैं। जो व्यक्ति लंबे समय से कर्ज में डूबा हुआ है उसे इस दौरान मानसिक शांति मिलेगी। इस अवधि में किया गया निवेश भी लाभदायक हो सकता है। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं वे भी इस काम में सफल हो सकते हैं।

End of Feed