Budh Ast 2025: बुध ग्रह अगर कुंडली में शुभ स्थिति में है तो जातक का जीवन सुखों से भर जाता है। वहीं अगर विपरीत स्थिति में है तो जीवन में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बुध ग्रह 17 मार्च 2025 में शाम 7 बजकर 31 मिनट पर मीन राशि में अस्त होने जा रहा है। बुध के अस्त होते ही कुछ राशि वालों के जीवन में भूचाल आने के आसार रहेंगे। इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति काफी बगड़ सकती है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।
मेष राशि
बुध के मीन राशि में अस्त होने से कार्यों में किए जा रहे प्रयासों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। करियर को लेकर अनचाही यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। जिनमें काफी पैसा खर्च हो सकता है। बिजनेस में भी हानि उठानी पड़ सकती है। प्रेम जीवन में भी विवाद हो सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए बुध का अस्त होने अशुभ साबित होगा। इस दौरान आपका पैसा खूब खर्च होगा। जिस वजह से आपका बजट बिगड़ सकता है। लव लाइफ भी डिस्टर्ब रहेगी। आप साथी के साथ बेकार के विवाद और मतभेदों में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य भी कमजोर हो सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए भी ये समय काफी परेशानी भरा साबित होगा। धन हानि के योग बन रहे हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। इस दौरान आपको बिज़नेस से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना होगा। नहीं तो आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
तुला राशि
इस दौरान आपको भाग्य का साथ न मिलने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है। बिज़नेस में प्रतिद्वंदियों से कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। इस वजह से आप अच्छा खासा लाभ कमाने के अवसर खो सकते हैं। इस समय आपके रिश्ते से खुशी अचानक से गायब हो जाएगी जिसका कारण पार्टनर के साथ मतभेद का होना हो सकता है।
