Budh Ast 2024: वैदिक ज्योतिष में बुध को संचार कौशल, ज्ञान और बुद्धि का देवता माना गया है। 30 नवंबर को बुध देव वृश्चिक राशि में अस्त होने जा रहे हैं। कहते हैं जिन जातकों की कुंडली में बुध वृश्चिक राशि में बैठे होते हैं वो लोग बहुत परिश्रमी और मेहनती होते हैं। ऐसे लोग ज्योतिष और विज्ञान में गहरी रुचि रखते हैं। चलिए आपको बताते हैं बुध के अस्त होने से किन राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी।
Budh Ast 2024
बुध के अस्त होने से इन 4 राशियों को होगा फायदा
मेष राशि- बुध के अस्त होने से मेष राशि वालों को खूब फायदा होगा। इस राशि के लोगों की किस्मत चमक उठेगी। इन्हें हर काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। नई नौकरी पाने में कामयाब रहेंगे।
कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों के लिए बुध का अस्त होना लकी साबित होगा। जो काम आपके रूके हुए थे वो पूरे होंगे। आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है। मकान और वाहन की खरीदारी करेंगे।
तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए भी बुध का अस्त होना अच्छा माना जा रहा है। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में आपके काम की खूब तारीफ होगी। प्रमोशन मिलने के भी जबरदस्त आसार दिख रहे हैं।
धनु राशि- बुध के अस्त होते ही धनु राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। नए काम की तलाश कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। बिजनेस वालों के लिए भी बुध का अस्त होना शुभ रहेगा। इस दौरान व्यापार में खूब तरक्की मिलेगी।
