मूलांक 3 वाले लोग बहुत स्वाभिमानी होते हैं। इन्हें किसी के आगे झुकना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। ये अपने जीवन में किसी का हस्तक्षेप पसंद नहीं करते हैं और न ही किसी का एहसान लेते हैं।
इस मूलांक के लोग साहसी, संघर्षशील, शक्तिशाली और कभी हार न मानने वाले होते हैं।
यह लोग अति महत्वाकांक्षी होते हैं। लाइफ में कुछ बड़ा हासिल करने की चाह रखते हैं।
मूलांक 3 वाले लोग पढ़ने लिखने में बहुत ही होशियार होते हैं। इनकी विज्ञान और साहित्य में बहुत रुचि होती है।
मूलांक 3 के लोग जिद्दी और हठी स्वभाव के होते हैं और अपने आगे किसी की नहीं सुनते हैं। कई बार इनके इस स्वभाव की वजह से ये अपना धन और सम्मान दोनों ही खो देते हैं।
ये बहुत खर्चीलें स्वभाव के होते हैं। भौतिक सुख सुविधाओं में बहुत पैसा खर्च करते हैं। भविष्य के बारे में बिल्कुल नहीं सोचते।
मूलांक 3 वाले लोग काफी गुस्सैल स्वभाव के भी होते हैं। ये अक्सर अपना मानसिक संतुलन खो देते हैं। कई बार ये गलत काम भी कर बैठते हैं।(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)