बुद्ध पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ से जुड़ा ये उपाय बड़ी से बड़ी समस्या का कर देगा अंत!

Buddha Purnima 2025: धर्म और ज्योतिष दोनों के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन सूर्य देव और चंद्र देव अपनी उच्च राशियों में होते हैं। ऐसे में इस शुभ दिन पर पीपल से जुड़ा एक विशेष उपाय करने से जीवन के सारे दुखों का अंत हो सकता है।

Buddha Purnima 2025: बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है जो इस बार 12 मई 2025 को मनाई जाएगी। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान बुद्ध का जन्म, ज्ञान की प्राप्ति और परिनिर्वाण हुआ था। इसलिए ही इस दिन को बौद्ध धर्म के अनुयायी बेहद धूम धाम से मनाते हैं। भारत, चीन, श्रीलंका, मलेशिया, वियतनाम समेत विश्व के कई देशों में बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है। यहां हम आपको बताएंगे इस दिन किस उपाय को करने से जीवन की बड़ी से बड़ी समस्या का अंत हो सकता है।

बुद्ध पूर्णिमा के उपाय (Buddha Purnima Ke Upay)

पीपल के पेड़ को हिंदू और बौद्ध दोनों ही धर्मों में बेहद पूजनीय माना जाता है। कहते हैं भगवान गौतम बुद्ध को बोधगया (बिहार) में पीपल वृक्ष के नीचे ध्यान करते हुए ही बोधि ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और जिसके बाद वह बुद्ध कहलाए। इसलिए बुद्ध पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ से जुड़े उपाय करने का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं इस पूर्णिमा की रात को जो कोई श्रद्धा और नियम से पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाता है। उसके सभी पापों का नाश हो जाता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

End of Feed