Buddha Purnima 2024 Date And Time: बुद्ध पूर्णिमा कब है, जानिए क्यों मनाई जाती है और इसका महत्व क्या है

Buddha Purnima 2024 Date And Time: बुद्ध पूर्णिमा भगवान गौतम बुद्ध के जन्मदिवस के रूप में मनाई जाती है। जो हर साल वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन पड़ती है। जानिए इस साल बुद्ध पूर्णिमा कब है और इसका महत्व क्या है।

Buddha Purnima 2024 Date And Time (बुद्ध पूर्णिमा 2024 तिथि व मुहूर्त): वैसे तो पूर्णिमा हर महीने में पड़ती है लेकिन वैशाख महीने की पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार ये वही दिन है जब भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था और इसी दिन उन्हें ज्ञान की भी प्राप्ति हुई थी। इस पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। इसके अलावा इस दिन ब्राह्मणों को जल से भरा हुआ मिट्टी का कलश देना भी शुभ माना जाता है। यहां जानिए इस साल बुद्ध पूर्णिमा कब है और इसका महत्व क्या है।

बुद्ध पूर्णिमा कब है 2024 (Buddha Purnima Kab Hai 2024)

इस साल बुद्ध पूर्णिमा 22 मई की शाम 6 बजकर 47 मिनट से शुरू होकर 23 मई की शाम 7 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। उद्या तिथि के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा 23 मई को मनाई जाएगी।

End of Feed