Braj Holi 2025 Dates: ब्रज होली डेट 2025, देखें पूरा कैलेंडर और अनुसूची, जानें ब्रज में लड्डू होली और लठमार होली कब होगी

Braj Holi 2025 Date, Schedule, Calendar List (ब्रज होली 2025 अनुसूची): ब्रज की होली पूरी दुनिया में मशहूर है। 40 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं और बांके बिहारी के साथ होली का पर्व मनाते हैं। गुलाल और फूलों के इस उत्सव में अगर आपको भी हिस्सा लेकर आनंदित होना चाहते है तो आप यहां पर ब्रज होली 2025 अनुसूची को देख सकते हैं। नोट करें ब्रज में होली 2025 की डेट, ब्रज में होली कब है, 2025 में लड्डू होली कब मनाई जाएगी।

Braj Holi 2025 Date, Schedule, Calendar List (ब्रज होली 2025 अनुसूची): भारत का हर त्योहार किसी न किसी प्राचीन और धरोहर से जुड़ा हुआ होता है। होली एक ऐसा पर्व है जो कि भारतीय संस्कृति का लोक उत्सव माना जाता है। होली का त्योहार मान्यताओं के मुताबिक मूलतः भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार और कृष्ण अवतार से जुड़ा हुआ है। द्वापर युग में नंद के लाल भगवान कृष्ण ने प्रेम, हर्ष और उल्लास का ऐसा रंग अपने भक्तों पर डाला जिसका प्रभाव आज भी देखने को मिलता है। ब्रज की होली किसी स्वर्ग से कम नहीं है। इस रंग-बिरंगे उत्सव का आयोजन पारंपरिक रूप से 40 दिनों के लिए होता है। इस साल ब्रज की होली का शुभारंभ बसंत पंचमी के दिन 2 फरवरी को हुआ है जो कि बांके बिहारी के आशीर्वाद के साथ शुरू होता है। ये उत्सव 14 मार्च को धुलेंडी तक अनवरत जारी रहेगा ज‍िस दौरान वृंदावन, मथुरा, बरसाने, नंद गांव और गोकुल जैसे पवित्र स्थलों पर विभिन्न प्रकार की होलियां खेली जाएंगी। ऐसे में अगर आप भी ब्रज की होली खेलने का प्लान बना रहे हैं तो यहां पर ब्रज होली 2025 अनुसूची की डिटेल्स देखिए।

Braj Holi 2025 Date, Braj Holi 2025 Schedule, Braj Holi

Braj Holi 2025 Schedule

Braj Holi Calendar 2025 (ब्रज होली 2025 लिस्‍ट)

14 मार्च 2025

तारीखदिन त्‍योहार
7 मार्च 2025शुक्रवार बरसाना लड्डू होली
8 मार्च 2025शनिवारबरसाना लठमार होली
9 मार्च 2025रविवारनंद गांव लठमार होली
10 मार्च 2025सोमवार वृंदावन में फूलों की होली
10 मार्च 2025सोमवार मथुरा की होली
11 मार्च 2025मंगलवारगोकुल होली
13 मार्च 2025गुरुवार होलिका दहन

End of Feed