LIVE

सुबह इतने बजे से शुरू होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए होली के पर्व पर इसका क्या पड़ेगा असर

होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। जो कि ब्लड मून के रूप में दिखाई देगा। ऐसा नजारा बेहद ही कम देखने को मिलता है। जानिए क्या भारत के लोग इस चंद्र ग्रहण को देख पाएंगे।

सुबह इतने बजे से शुरू होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए होली के पर्व पर इसका क्या पड़ेगा असर

सुबह इतने बजे से शुरू होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए होली के पर्व पर इसका क्या पड़ेगा असर

पिछले साल की तरह ही इस साल भी होली पर चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ये कोई सामान्य चंद्र ग्रहण नहीं होगा। इस दौरान चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देगा। जिसे ब्लड मून के नाम से जाना जाता है। ऐसा नजारा तब देखने को मिलता है जब चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में आ जाता है। कुछ विशेष कारणों से इस दौरान चंद्रमा सुर्ख लाल रंग का दिखाई देता है। यह खगोलीय घटना विशेष रूप से ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी, यूरोप, अफ्रीका, दक्षिणी अमेरिका, पूर्वी एशिया और अंटार्कटिका में दिखाई देगी। जानिए क्या भारत में भी ये ग्रहण दिखाई देने वाला है और क्या होली के त्योहार पर इसका कोई असर पड़ेगा।

Today Chandra Grahan Timing 2025: आज चंद्र ग्रहण कितने बजे लगेगा
चंद्र ग्रहण कल 14 मार्च की सुबह 09:29 से शुरू होगा और इसकी समाप्ति दोपहर 03:29 बजे होगी। ब्लड मून का नजारा सुबह 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 1 बजकर 1 मिनट तक दिखेगा।

चंद्र ग्रहण क्यों लगता है, कैसे लगता है, इस साल में कितने ग्रहण लगेंगे, राशियों पर इसका क्या असर पड़ेगा, गर्भवती महिलाओं को इस दौरान क्या सावधानी बरतनी चाहिए, चंद्र ग्रहण से जुड़ी हर एक अपडेट के लिए बने रहें हमारे इस लाइव ब्लॉग पर...

MAR 14, 2025 08:28 IST

Chandra Grahan 2025 Time In Jammu: जम्मू में चंद्र ग्रहण कितने से कितने बजे तक रहेगा

जम्मू में चंद्र ग्रहण 14 मार्च की सुबह 09:29 से शुरू होगा और समाप्ति दोपहर 03:29 बजे होगी। ब्लड मून सुबह 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 1 बजकर 1 मिनट तक दिखेगा।
MAR 14, 2025 07:57 IST

Chandra Grahan 2025 Time In Patna: पटना में चंद्र ग्रहण कितने से कितने बजे तक रहेगा

पटना में चंद्र ग्रहण 14 मार्च की सुबह 09:29 से शुरू होगा और समाप्ति दोपहर 03:29 बजे होगी। ब्लड मून सुबह 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 1 बजकर 1 मिनट तक दिखेगा।
MAR 14, 2025 07:27 IST

Chandra Grahan 2025 Time In Jaipur: जयपुर में चंद्र ग्रहण कितने से कितने बजे तक रहेगा

जयपुर में चंद्र ग्रहण 14 मार्च को 09:29 AM से 03:29 PM तक रहेगा।
MAR 14, 2025 06:52 IST

Chandra Grahan 2025 Timing Live: पूर्ण चंद्र ग्रहण कैसे लगता है

जब चंद्रमा का पूरा हिस्सा पृथ्वी द्वारा ढक लिया जाता है, तो इस स्थिति को पूर्ण चंद्र ग्रहण कहते हैं। इस दौरान चंद्रमा का रंग लाल हो जाता है क्योंकि पृथ्वी सूर्य की रोशनी को फैला देती है और चन्द्रमा तक सूर्य का प्रकाश लाल तरंगों के बीच पहुंचता है।
MAR 14, 2025 06:29 IST

Aaj Surya Grahan Hai Ya Chandra Grahan: आज कौन सा ग्रहण लग रहा है

आज यानी 14 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है वहीं सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगेगा।
MAR 14, 2025 06:07 IST

Chandra Grahan Time 2025: चंद्र ग्रहण शहर अनुसार समय

  • नई दिल्ली09:29 AM से 03:29 PM
  • मुंबई09:29 AM से 03:29 PM
  • नोएडा09:29 AM से 03:29 PM
  • बेंगलुरु09:29 AM से 03:29 PM
  • चेन्नई09:29 AM से 03:29 PM
  • अहमदाबाद09:29 AM से 03:29 PM
MAR 14, 2025 05:12 IST

Today Grahan Time: आज ग्रहण लगने का समय

आज ग्रहण सुबह 9 बजकर 29 मिनट से लगेगा और इसकी समाप्ति दोपहर 3 बजकर 29 मिनट पर होगी।
MAR 13, 2025 21:54 IST

Lunar Eclipse 2025 Visible In India: क्या चंद्र ग्रहण भारत में दिखेगा

भारत का पहला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा क्योंकि ये भारत में नहीं लग रहा है।
MAR 13, 2025 21:08 IST

14 March 2025 Chandra Grahan Kaha Kaha Dikhega: 14 मार्च 2025 का चंद्र ग्रहण कहां-कहां दिखेगा

14 मार्च 2025 का चंद्र ग्रहण प्रशान्त महासागर, पश्चिमी यूरोप, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका और पश्चिमी अफ्रीका से दर्शनीय होगा। भारत, नेपाल, श्रीलंका और पश्चिम एशिया के अन्य देशों में ये ग्रहण दिखायी नहीं देगा।
MAR 13, 2025 19:50 IST

Chandra Grahan Timing In Lucknow: लखनऊ में ग्रहण लगने का समय

लखनऊ में चंद्र ग्रहण 14 मार्च की सुबह 09:29 बजे से दोपहर 03:29 बजे तक लगा रहेगा।
MAR 13, 2025 18:29 IST

14 March 2025 Grahan Timing In India: भारत में चंद्र ग्रहण कितने बजे से लगेगा

भारत में चंद्र ग्रहण सुबह 09:29 से शुरू होगा और समाप्ति दोपहर 03:29 बजे होगी।
MAR 13, 2025 17:20 IST

14 मार्च 2025 चंद्र ग्रहण टाइमिंग (14 March 2025 Chandra Grahan Timing)

  • 14 मार्च 2025 चंद्र ग्रहण टाइमिंग09:29 AM से 03:29 PM तक
  • उपच्छाया से पहला स्पर्श09:29 AM
  • प्रच्छाया से पहला स्पर्श10:41 AM
  • खग्रास प्रारम्भ11:57 AM
  • परमग्रास चन्द्र ग्रहण12:29 PM
  • खग्रास समाप्त01:01 PM
  • प्रच्छाया से अन्तिम स्पर्श02:17 PM
  • उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श03:29 PM
  • खग्रास की अवधि01 घण्टा 04 मिनट 16 सेकण्ड्स
  • खण्डग्रास की अवधि03 घण्टे 36 मिनट्स 23 सेकण्ड्स
  • उपच्छाया की अवधि05 घण्टे 59 मिनट 59 सेकण्ड्स
MAR 13, 2025 16:22 IST

Chandra Grahan 2025 Timing In Delhi: दिल्ली में चंद्र ग्रहण का समय

साल का पहला चंद्र ग्रहण होली के दि‍न 14 मार्च को लगेगा। 14 मार्च को चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार सुबह 09 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। भारत में ये चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा, ज‍िससे इसका सूतक मान्य नहीं होगा। हालांकि ग्रहण के दौरान सावधानि‍यां रखना जरूरी होता है।
MAR 13, 2025 14:45 IST

Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए क्या करें

चंद्र ग्रहण जब समाप्त हो जाए तब अग्नि के नाम पर तिल, सरसों, गेहूं, चावल, चीनी, सफेद वस्त्र और सतनजा (सात तरह के अनाज) आदि वस्तुओं का दान करने की सलाह दी जाती है।
MAR 13, 2025 13:50 IST

Holi Chandra Grahan 2025 Date, Time LIVE: ग्रहण खत्म होने के बाद सबसे पहले क्या काम करना चाहिए

ग्रहण के खत्म होने पर पूरे घर को गंगाजल से शुद्ध करें।
MAR 13, 2025 12:58 IST

Holi Chandra Grahan 2025 Date, Time LIVE: ग्रहण के विशेष उपाय

  • ग्रहण काल के दौरान विशेष रूप से अपने इष्ट देव का मंत्र जाप करना चाहिए।
  • ग्रहण काल के दौरान आप ध्यान लगा सकते हैं। इससे आपको मानसिक बल मिलेगा।
  • ग्रहण काल के दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना परम लाभकारी माना गया है।
  • यदि ग्रहण आपकी राशि या आपके नक्षत्र में ही लग रहा हो और आपके लिए अशुभ हो, तो आपको अपनी जन्म राशि के स्वामी ग्रह अथवा जन्म नक्षत्र के स्वामी ग्रह का मंत्र जाप करना चाहिए।
MAR 13, 2025 11:57 IST

Chandra Grahan ke Samay kya na Karein: चंद्र ग्रहण के समय क्या न करें

  • चंद्र ग्रहण के दौरान खाने-पीने की चीजों का सेवन न करें।
  • पूजा-पाठ करने से बचें और भगवान की प्रतिमा न छूएं।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान सोना अशुभ माना जाता है।
  • कैंची, चाकू और सुई का उपयोग न करें।
  • गर्भवती महिलाएं ग्रहण न देखें और न ही बाहर निकलें।
MAR 13, 2025 11:14 IST

Holi Chandra Grahan 2025 Date, Time LIVE: क्या होता है चंद्र ग्रहण?

चंद्र ग्रहण उस समय लगता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है यानी कि पूर्णिमा की रात चंद्रमा की चमक धुंधली पड़ जाती है क्योंकि पृथ्वी के पीछे चंद्रमा छिप जाता है। बता दें कि चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा लाल रंग का भी दिखाई दे सकता है क्योंकि पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है इसलिए सूर्य की रोशनी धरती पर पड़ने से इसका वायुमंडल लाल रंग का नज़र आ सकता है।
MAR 13, 2025 10:10 IST

Holi Chandra Grahan 2025 Date, Time LIVE: क्या चंद्र ग्रहण के समय सो सकते हैं

चंद्र ग्रहण के समय सोने से बचना चाहिए। लेकिन अगर कोई बीमार है तो वो सो सकता है। स्वस्थ लोगों के लिए ग्रहण काल में सोना वर्जित है।
MAR 13, 2025 09:25 IST

Chandra Grahan 2025 Date, Time LIVE: चंद्र ग्रहण कहां देख सकते हैं

यूट्यूब पर तमाम चैनल चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग करते हैं। आप यूट्यूब पर Chandra Grahan 14 march 2025 live लिखेंगे तो आपको ग्रहण का लाइव प्रसारण देखने को मिल जाएगा।