Braj holi 2025 Schedule: होली का त्योहार हर किसी के लिए बेहद खास होता है। ये वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक माना जाता है। इसी के साथ ये भगवान कृष्ण का पसंदीदा त्योहार भी है। इसलिए ही श्री कृष्ण की नगरी ब्रज में इस पर्व की खास रौनक देखने को मिलती है। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु होली का उत्सव मनाने मथुरा-वृंदावन जाते हैं। तो वहीं बरसाना की लठमार होली तो पूरे विश्व में आकर्षण का केंद्र बनी रहती है। चलिए आपको बताते हैं इस साल बरसाना, मथुरा, वृंदावन और नंदगांव में होली का त्योहार कब मनाया जाएगा।
Braj holi 2025 Schedule In Hindi
ब्रज होली 2025 कैलेंडर (Braj Holi 2025 Calendar)
07 मार्च 2025, शुक्रवार- बरसाना लड्डू होली, श्रीजी मंदिर बरसाना
08 मार्च 2025, शनिवार- बरसाना की लठमार होली, मुख्य होली बरसाना
09 मार्च 2025, रविवार- नंदभवन में लठमार होली
10 मार्च 2025, सोमवार- वृन्दावन की रंगभरनी होली व श्रीकृष्ण जन्मभूमि की होली
10 मार्च 2025, सोमवार- छड़ीमार होली, बांके बिहारी मंदिर में फूलों की होली
10 मार्च 2025, सोमवार- मथुरा श्रीकृष्ण जन्म भूमि पर हुरंगा
11 मार्च 2025, मंगलवार- द्वारिकाधीश मंदिर में होली और गोकुल के रमण रेती में होली
12 मार्च 2025, बुधवार- वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर में होली, शहर में चतुर्वेदी समाज का होली डोला
13 मार्च 2025, गुरूवार- होलिका दहन
14 मार्च 2025, शुक्रवार- धुलंडी होली, बृज में द्वारकाधीश टेसू के फूलों/अबीर गुलाल की होली और रंग-बिरंगे पानी की होली
15 मार्च 2025, शनिवार- दाऊजी का हुरंगा
16 मार्च 2025, रविवार- नंदगांव का हुरंगा।
17 मार्च 2025,सोमवार: गांव जाब का परंपरागत हुरंगा
18 मार्च 2025, मंगलवार- मुखराई का चरकुला नृत्य
21 मार्च 2025, शुक्रवार- रंग पंचमी
22 मार्च 2025, शनिवार- वृन्दावन रंगनाथजी की होली
