Bohag Bihu 2025 Date: बोहाग बिहू 2025 कब से कब तक है, यहां आप जानेंगे इसकी डेट, महत्व और शुभकामना संदेश

Bohag Bihu 2025 Date (बोहाग बिहू 2025): बोहाग बिहू को रोंगोली बिहू (Rongoli Bihu) के नाम से भी जाना जाता है। ये असम के लोगों द्वारा मनाए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह त्योहार कटाई के मौसम की शुरुआत का जश्न मनाता है, साथ ही हिंदू सौर कैलेंडर का पहला दिन भी होता है। जानिए इस साल बोहाग बिहू पर्व कब मनाया जा रहा है।

Bohag Bihu 2025 Date (बोहाग बिहू 2025): बिहू के दिन किसान लोग अच्छी फसल के लिए भगवान को धन्यवाद देते हैं और साथ ही भविष्य में बेहतर फसल होने की उम्मीद करते हैं। बिहू त्योहार साल में तीन बार मनाया जाता है जो साल के तीन अलग-अलग कृषि चक्रों को दर्शाता है। साल में जो तीन बिहू पर्व आते हैं उनके नाम हैं- भोगली बिहू, बोहाग बिहू और कोंगाली बिहू। ये त्योहार असम में नए साल की शुरुआत और वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है।

Bohag Bihu 2025 Date

Bohag Bihu 2025 Date

बोहाग बिहू कब है? (Bohag Bihu 2025 Date)

बोहाग बिहू पर्व हर साल 14 अप्रैल को मनाया जाता है। ये त्योहार पूरे 7 दिनों तक मनाया जाता है और इसका हर दिन बेहद खास होता है। इस साल बोहाग बिहू की शुरुआत 14 अप्रैल से हो रही है और इसका समापन 20 अप्रैल को होगा।

End of Feed