Bohag Bihu 2025 Date (बोहाग बिहू 2025): बिहू के दिन किसान लोग अच्छी फसल के लिए भगवान को धन्यवाद देते हैं और साथ ही भविष्य में बेहतर फसल होने की उम्मीद करते हैं। बिहू त्योहार साल में तीन बार मनाया जाता है जो साल के तीन अलग-अलग कृषि चक्रों को दर्शाता है। साल में जो तीन बिहू पर्व आते हैं उनके नाम हैं- भोगली बिहू, बोहाग बिहू और कोंगाली बिहू। ये त्योहार असम में नए साल की शुरुआत और वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है।
बोहाग बिहू कब है? (Bohag Bihu 2025 Date)
बोहाग बिहू पर्व हर साल 14 अप्रैल को मनाया जाता है। ये त्योहार पूरे 7 दिनों तक मनाया जाता है और इसका हर दिन बेहद खास होता है। इस साल बोहाग बिहू की शुरुआत 14 अप्रैल से हो रही है और इसका समापन 20 अप्रैल को होगा।
बोहाग बिहू की परंपराएं (Traditions of Bohag Bihu)
यह त्योहार वसंत ऋतु के आगमन और नए साल की शुरुआत का प्रतीक है। यह पर्व गायन, उत्सव और दावत के साथ आता है। इस दौरान पुरुष और महिलाएं नए साल के जश्न में पारंपरिक बिहू नृत्य करते हैं। बिहू सात दिनों तक मनाया जाता है। बोहाग बिहू पर्व में लोग सुबह जल्दी उठते हैं और कच्ची हल्दी और उड़द की दाल के लेप से स्नान करते हैं और इसके बाद नए कपड़े पहनते हैं और अपने घर के बड़ों का आशीर्वाद लेते हैं, फिर उसके बाद ही जलपान करते हैं। बोहाग बिहू के दौरान, सात चरण होते हैं: छोट, राती, गोरू, मनुह, कुटुम, मेला और चेरा।
बोहाई बिहू के शुभकामना संदेश (Bohag Bihu Wishes)
1. नया सवेरा नई किरण के साथ,
नया दिन प्यारी सी मुस्कान के साथ,
आपको मुबारक हो बोहाग बिहू,
ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ.
बोहाग बिहू की शुभकामनाएं
2. नव दीप जलें नव फूल खिले,
जीवन को नित नई बहार मिले,
बिहू के पावन त्योहार पर,
आपको खुशियां अपार मिले.
बोहाग बिहू की शुभकामनाएं
3. छोटों को करो प्यार,
बड़ों को दो सम्मान,
यह संकल्प लेकर,
मनाओ बिहू का त्योहार.
बोहाग बिहू की शुभकामनाएं
