Bihu 2025 January: बिहू पर्व कब से शुरू है? जानिए इसकी तिथि और महत्व

Bihu 2025 January: बिहू का त्योहार असम में खासतौर पर मनाया जाता है। ये पर्व हर जगह पर अलग- अलग तरीके से मनाया जाता है। आइए जानें साल 2025 में माघ बिहू का त्योहार कब मनाया जाएगा।

Bihu 2025 January: माघ बिहू का पर्व असम में विशेष रूप से मनाया जाता है। ये पर्व पूर्वोत्तर राज्यों का सबसे प्रमुख पर्व है। माघ बिहू के दिन सूर्य देव के उत्तरायण होते हैं। जिसके कारण उत्तर के राज्य में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। बिहू का त्योहार अच्छी फसल की कटाई के रूप में मनाया जाता है। इस पर्व के दिन असम के लोग फसलों की अच्छी पैदावार के लिए भगवान की पूजा करते हैं और उनका आभार प्रकट किया जाता है। इस दिन लोकनृत्य भी किया जाता है और पारंपरिक भोजन बनाया जाता है। आइए जानें साल 2025 में जनवरी के महीने में बिहू कब है।

Bihu Festival Schdule 2025 (2025 में बिहू कब- कब मनाया जाएगा)

  • भोगाली या माघ बिहू- 14 जनवरी 2025
  • रोंगाली या बोहाग बिहू- 14 अप्रैल 2025
  • कोंगाली या काटी बिहू- 18 अक्तूबर 2025

End of Feed