Bhanu Saptami 2024 Date: साल 2024 की आखिरी भानु सप्तमी कब? यहां जानिए तिथि और इसका महत्व

Bhanu Saptami 2024 Date: भानु सप्तमी का व्रत भगवान सूर्य देव की पूजा को समर्पित होता है। इस दिन सूर्य देव की उपासना की जाती है। आइए जानते हैं साल 2024 की आखिरी भानु सप्तमी का व्रत कब रखा जाएगा।

Bhanu Saptami 2024 Date: हिंदू धर्म में भानु सप्तमी के दिन को भगवान सूर्य देव की पूजा के लिए समर्पित माना गया है। पंचांग के अनुसार अगर किसी महीने की सप्तमी तिथि रविवार के दिन पड़ती है, तो वो भानु सप्तमी कहलाती है। भानु सप्तमी के दिन सूर्य देव की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। भगवान सूर्य देव को ऊर्जा, शक्ति और शौर्य का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में भानु सप्तमी पर व्रत रखने से और सूर्य देव की पूजा करने से साधक को स्वास्थ्य और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं साल 2024 की आखिरी भानु सप्तमी का व्रत किस दिन रखा जाएगा।

Bhanu Saptami 2024 Date (भानु सप्तमी 2024 डेट)

हिंदू पंचांग के अनुसार भानु सप्तमी का व्रत उस दिन रखा जाता है। जिस दिन किसी भी महीने की सप्तमी तिथि रविवार को पड़ती है। ऐसे में दिसंबर महीने में साल 2024 का आखिरी भानु सप्तमी का व्रत 22 दिसंबर 2024 को रविवार के दिन रखा जाएगा।

End of Feed