Bhai Dooj 2025 Tilak Muhurat in Delhi, Noida, Gurgaon, Lucknow, Patna, Ghaziabad, Bhai Dooj Tilak Ka Muhurat: कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 23 अक्टूबर यानी आज है। 22 अक्टूबर, बुधवार के दिन कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि का आरंभ रात में 8 बजकर 17 मिनट से होगा। वहीं, 23 अक्टूबर को रात 10 बजकर 47 पर इसका समापन होगा। क्योंकि उदया तिथि 23 अक्टूबर को है। ऐसे में आज ही के दिन भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन बहन अपने भाई को तिलक लगाती हैं। मान्यताओं अनुसार सबसे पहले यमराज की बहन यमुना ने यमराज के माथे पर तिलक लगाया था। कहते हैं तभी से कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज मनाने की परंपरा शुरू हो गई। यहां से आप भाई दूज के दिन तिलक लगाने का समय देख सकते हैं।
भाई दूज 2025 पर तिलक लगाने का समय (pic credit: canva)
भाई दूज तिलक मुहूर्त 2025 (Bhai Dooj Tilak Muhurat 2025)
भाई दूज पूजा का शुभ मुहूर्त 23 अक्टूबर की सुबह 05 बजकर 07 मिनट से सुबह 08 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। यानी भाई दूज मनाने के लिए पूरे 3 घंटे 52 मिनट मिलेंगे। इसके अलावा तिलक लगाने के लिए दोपहर में 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक का समय मिलेगा।
भाई दूज 2025 तिलक मुहूर्त शहर अनुसार (Bhai Dooj 2025 Tilak Muhurat City Wise)
| नई दिल्ली | 05:07AM- 08:55AM |
| नोएडा | 05:08AM- 08:55AM |
| लखनऊ | 05:08AM- 09:00AM |
| कानपुर | 05:08AM- 09:00AM |
| पटना | 05:08AM- 09:00AM |
| जम्मू | 05:08AM- 09:00AM |
| चंडीगढ़ | 05:08AM- 09:00AM |
| भोपाल | 05:08AM- 09:00AM |
| मुंबई | 05:08AM- 09:00AM |
| जयपुर | 05:08AM- 09:00AM |
भाई दूज के दिन क्या करते हैं?
भाई दूज के मौके पर बहनें, भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं और उनकी आरती उतारती हैं। तिलक करने से पहले चावल के मिश्रण से एक चौक बनाया जाता है। चावल के इस चौक पर भाई को पूर्व दिशा की तरफ मुख करके बिठाया जाता है और शुभ मुहूर्त में बहनें उनका तिलक करती हैं। भाई का तिलक करने के बाद बहनें फूल, पान, सुपारी, बताशे और काले चने भाई को देती हैं। इसके बाद भाई अपनी बहनों को उपहार भेंट करते हैं।
