अध्यात्म

Bhai Dooj Bhajan: भाई दूज पर गुनगुनाए जाते हैं ये 3 खास भजन, देखें भाई दूज गीत के लिरिक्स हिंदी में

Bhai Dooj Bhajan: आज भाई दूज के दिन बहन अपने भाईयों को तिलक लगाकर आरती करती हैं और साथ ही भाई के लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं। इस दिन कुछ खास भजन और गीत भी गाए जाते हैं। ये गीत भाई दूज के त्योहार को और भी खूबसूरत बना देते हैं।

Image

भाई दूज भजन (pic credit: canva)

Bhai Dooj Bhajan: भाई दूज एक धार्मिक और पारिवारिक त्योहार है, जहाँ बहन अपने भाई की लंबी उम्र, सुख और समृद्धि की कामना करती है। हमारे देश में हर पर्व के साथ भजन और गीत की परंपरा जुड़ी होती है। भाई दूज के दिन भजन गाने से वातावरण में भक्ति, पवित्रता और शांति आती है। भजन या गीत भाई बहन के प्रेम को शब्द और सुरों में व्यक्त करने का तरीका है। अगर आपको भी आज भाई दूज पर भजन या गीत गुनगुनाने हैं तो आप यहां से गीत के लिरिक्स देख सकते हैं।

आया भाई दूज त्यौहार भईया घर आ जाओ (Aaya Bhai Dooj Tyohar Bhaiya Ghar Aa Jao Lyrics)-

आया भाई दूज त्यौहार भईया घर आ जाओ,

तेरी बहना देखे बात भईया घर आ जाओ....

तेरी याद में भईया मेरी आँखें तरस रही कब से,

खुशियां मिल जाए दुनिया की सारी तू जो घर आ जाए,

तू ना आया तो बहना तेरी नहीं करेगी बात भईया घर आ जाओ,

आया भाई दूज त्यौहार भईया घर आ जाओ....

सुनले मेरी प्यारी बहना तुझसे दूर ना मैं रह पाऊं,

तू ही मेरे दिल की धड़कन तुझपे अपना सबा मैं लुटाऊँ,

तूने बुलाया मुझको बहना आ गया तेरे पास ले मैं घर आ गया,

आया भाई दूज त्यौहार भईया घर आ जाओ......

भैया दूज का त्यौहार मेरे भैया भूल ना जाना (Bhaiyaduj ka tyohaar mere bhaiya bhool na jana)-

भाई दूज का त्यौहार मेरे भैया भूल न जाना,

माथे पर तिलक लगवा कर तुम बहना का मान बढ़ाना,

भाई दुज का त्यौहार।

हो हो चंदा जैसा भैया मेरा मीठी मुस्कान है,

तुझसे ही मेरे भैया मेरी पहचान है,

अपनी बहना की आंखों में आंसू तुम ना लाना,

माथे पर तिलक लगवा कर तुम बहनों का मान बढ़ाना,

भाई दूज का त्यौहार।

हो मेरे मन की बातें सभी तू जान जाता है,

जब भी मैं याद करूं तू दौड़ा चला आता है,

भैया तोड़ना कभी ना यह बंधन कितना प्यारा,

माथे पर तिलक लगाकर तुम बहना का मान बढ़ाना,

भाई दूज का त्यौहार।

इस संसार में सबसे प्यारा भाई बहन का प्यार है (Is sansar mai sabse pyara bhai bhen ka pyar hai)-

कितना सुन्दर कितना प्यारा,

ये सारा संसार है,

इस संसार में सबसे,

प्यारा भाई बहन का प्यार है,

कितना सुन्दर कितना प्यारा,

ये सारा संसार है,

इस संसार में सबसे,

प्यारा भाई बहन का प्यार है।

प्रीत हमारी छूट नहीं सकती,

ये कच्ची डोर नहीं,

जिस दिन हम तुमको न देखे,

उस दिन होती भोर नहीं,

प्रीत हमर िचत नहीं सकती,

ये कच्ची डोर नहीं,

जिस दिन हम तुमको न देखे,

उस दिन होती भोर नहीं।

न बबूल न मय्या,

मेरा तुम बिन कोई और नहीं,

न बबूल न मय्या,

मेरा तुम बिन कोई और नहीं,

सबसे ज्यादा रब से,

ज्यादा मुझे तुम पे ऐतबार है,

इस संसार में सबसे,

प्यारा भाई बहन का प्यार है,

कितना सुन्दर कितना,

प्यारा ये सारा संसार है,

इस संसार में सबसे,

प्यारा भाई बहन का प्यार है।

युही हस्ति गति रहे,

तू रब से रोज दुआ मांगे,

अपनी खुसिया तुझको दू,

तुझसे हर दुःख तेरा मांगु,

युही हस्ति गति रहे,

तू रब से रोज दुआ मांगे,

अपनी खुसिया तुझको दू,

तुझसे हर दुःख तेरा मांगु,

सोच रही हूँ आज के दिन मई,

तुम दोनों से क्या मांगू,

सोच रही हूँ आज के दिन मई,

तुम दोनों से क्या मांगू,

तेरी कसम तू जान भी मांगे,

तो किसको इंकार है।

इस संसार में सबसे,

प्यारा भाई बहन का प्यार है,

कितना सुन्दर कितना,

प्यारा ये सारा संसार है,

इस संसार में सबसे,

प्यारा भाई बहन का प्यार है।

दीवाली में डीप जलाये,

संग रंग खेल होली में,

बिछड़ न जाना तुम मुझसे,

जीवन की आंख मिचौली में,

दीवाली में डीप जलाये,

संग रंग खेल होली में,

बिछड़ न जाना तुम मुझसे,

जीवन की आंख मिचौली में,

बिछड़ेंगे पर पहले तुझको,

बिठलायेंगे डोली में,

बिछड़ेंगे पर पहले तुझको,

बिठलायेंगे डोली में।

बने तू दुल्हन बस उस,

दिन का हमको इंतज़ार है,

इस संसार में सबसे,

प्यारा भाई बहन का प्यार है,

कितना सुन्दर कितना,

प्यारा ये सारा संसार है,

इस संसार में सबसे,

प्यारा भाई बहन का प्यार है।

Srishti
सृष्टि author

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्... और देखें

End of Article