Bhai Dooj 2024 Tilak Muhurat in Delhi, Noida, Gurgaon, Lucknow, Patna, Ghaziabad , Bhai Dooj Tilak Ka Muhurat: भाई दूज का त्योहार आज यानी 3 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें शुभ मुहूर्त में अपने भाईयों को तिलक लगाती हैं। मान्यताओं अनुसार सबसे पहले यमराज की बहन यमुना ने यमराज के माथे पर तिलक लगाया था। कहते हैं तभी से कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज मनाने की परंपरा शुरू हो गई। कहा जाता है कि जो भाई इस त्योहार पर अपनी बहन के हाथों का बना भोजन करता है उसे सभी सुखों की प्राप्ति होती है।
Bhai Dooj Tilak Shubh Muhurat Time 2024
भाई दूज तिलक मुहूर्त 2024 (Bhai Dooj Tilak Muhurat 2024)
भाई दूज पूजा का शुभ मुहूर्त 3 नवंबर की दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। यानी भाई दूज मनाने के लिए पूरे 2 घंटे 12 मिनट मिलेंगे।
भाई दूज 2024 तिलक मुहूर्त शहर अनुसार (Bhai Dooj 2024 Tilak Muhurat City Wise)
| शहर का नाम | मुहूर्त |
| नई दिल्ली | 01:10 PM से 03:22 PM |
| नोएडा | 01:10 PM से 03:22 PM |
| लखनऊ | 12:56 PM से 03:09 PM |
| कानपुर | 12:59 PM से 03:12 PM |
| पटना | 12:40 PM से 02:23 PM |
| जम्मू | 01:19 PM से 02:28 PM |
| चंडीगढ़ | 01:12 PM से 03:22 PM |
| भोपाल | 01:12 PM से 03:22 PM |
| जयपुर | 01:17 PM से 03:29 PM |
| कोटा | 01:17 PM से 03:31 PM |
| इंदौर | 01:18 PM से 03:33 PM |
| मुंबई | 01:31 PM से 03:47 PM |
| पणजी | 01:27 PM से 03:46 PM |
