अध्यात्म

Bhai Dooj Puja Muhurat 2024: भाई दूजा पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, जानिए शहर अनुसार टाइमिंग

Bhai Dooj 2024 Puja Muhurat in Delhi, Noida, Gurgaon, Lucknow, Patna, Ghaziabad Today, Bhai Dooj Tilak Ka Muhurat: भाई दूज का पावन पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष की दूसरी तारीख को मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 3 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें अपने भाई को रोली और अक्षत का तिलक लगाती हैं और ईश्वर से उनके खुशहाल जीवन की प्रार्थना करती हैं। चलिए आपको बताते हैं भाई दूज पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Image

Bhai Dooj Puja Muhurat 2024

Bhai Dooj 2024 Puja Muhurat in Delhi, Noida, Gurgaon, Lucknow, Patna, Ghaziabad Today, Bhai Dooj Tilak Ka Muhurat: : भाई दूज साल में दो बार मनाई जाती है। एक बार होली के बाद और दूसरी बार दिवाली के बाद। लेकिन दिवाली वाली भाई दूज ज्यादा लोकप्रिय है। भाई दूज के साथ ही 5 दिवसीय दिवाली पर्व का समापन भी हो जाता है। इस पर्व को भाई टिका, भ्राता द्वितीया और यम द्वितीया इत्यादि नामों से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार भाई दूज पर ही यमदेव अअपनी बहन के बुलाने पर उनके घर गए थे। तब यमराज की बहन ने अपने हाथों का बना भोजन अपने भाई को खिलाया था। कहते हैं इसी वजह से भाई दूज पर बहनों को अपने भाई को अपने हाथों से बना भोजन जरूर खिलाना चाहिए। चलिए अब आपको बताते हैं भाई दूज पूजा का मुहूर्त क्या रहेगा।

भाई दूज पूजा मुहूर्त 2024 (Bhai Dooj Puja Muhurat 2024)

भाई दूज पूजा का शुभ मुहूर्त 3 नवंबर की दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। यानी भाई दूज मनाने के लिए पूरे 2 घंटे 12 मिनट मिलेंगे।

भाई दूज पूजा मुहूर्त 2024 शहर अनुसार (Bhai Dooj Puja Muhurat 2024 City Wise)

नई दिल्ली - 01:10 PM से 03:22 PM

नोएडा - 01:10 PM से 03:22 PM

चंडीगढ़ - 01:12 PM से 03:22 PM

पटना - 12:40 PM से 02:23 PM

लखनऊ - 12:56 PM से 03:09 PM

जम्मू - 01:19 PM से 02:28 PM

कानपुर - 12:59 PM से 03:12 PM

भोपाल - 01:11 PM से 03:26 PM

कोटा - 01:17 PM से 03:31 PM

जयपुर - 01:17 PM से 03:29 PM

इंदौर - 01:18 PM से 03:33 PM

मुंबई - 01:31 PM से 03:47 PM

पणजी - 01:227 PM से 03:46 PM

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article