अध्यात्म

Bhai Dooj Thali Samagri: भाई दूज की थाली में क्या-क्या चीजें रखनी चाहिए, यहां देखें पूरी सामान लिस्ट

Bhai Dooj Thali Samagri (भाई दूज थाली सामग्री): भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक भाई दूज का त्योहार इस साल 3 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें अपने भाई को टीका लगाकर उनके खुशहाल और स्वस्थ जीवन की कामना करती हैं। चलिए आपको बताते हैं भाई दूज पूजा में क्या-क्या सामान लगता है।

Image

Bhai Dooj Thali Samagri

Bhai Dooj Thali Samagri (भाई दूज थाली सामग्री): भाई दूज का त्योहार इस साल 3 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस दिन बहन भाई के माथे पर घी का टीका लगाती हैं और भगवान से उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस दिन विशेष रूप से यमराज और उनकी बहन यमुना की पूजा की जाती है। इस दिन बहन को अपने भाई को अपने हाथ से बनाकर भोजन जरूर कराना चाहिए। कहते हैं इससे भाई पर से अकाल मृत्यु का खतरा टल जाती है। चलिए आपको बताते हैं भाई दूज पूजा में क्या-क्या सामान लगता है।

भाई दूज पूजा सामग्री लिस्ट (Bhai Dooj Puja Samagri List)

  • रोली
  • अक्षत यानी सफ़ेद चावल
  • फूल
  • सुपारी
  • पान का पत्ता
  • चांदी का सिक्का
  • सूखा नारियल
  • कलावा
  • केला
  • मिठाई
  • दीपक

भाई दूज कैसे मनाते हैं (Bhai Dooj Kaise Manate Hai)

भाई दूज के दिन बहन भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं। फिर उसके हाथ में कलावा बांधती है। इसके बाद उनकी आरती उतारती है और फिर भाई के हाथ में सूखा नारियल यानी गोला देती है। अंत में भाई का मुंह मीठा करके ईश्वर से उनकी लंबी उम्र की कामना करती है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article