LIVE

भाई दूज के दिन जरूर पढ़ें यमराज और यमुना की कहानी, जानिए तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा

भाई दूज का त्योहार इस साल 3 नवंबर 2024, रविवार को मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें अपने भाईयों को शुभ मुहूर्त में टीका लगाती हैं और उनकी लंबी उम्र की ईश्वर से प्रार्थना करती हैं। इस पर्व को भाई टीका, यम द्वितीया, भ्रातृ द्वितीया आदि नामों से भी जाना जाता है।

भाई दूज के दिन जरूर पढ़ें यमराज और यमुना की कहानी, जानिए तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा
भाई दूज के दिन जरूर पढ़ें यमराज और यमुना की कहानी, जानिए तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा

गोवर्धन पूजा का त्योहार दिवाली के दो दिन बाद मनाया जाता है। रक्षाबंधन की तरह ही ये त्योहार भी भाई-बहन को समर्पित होता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को टीका करके उनके लंबे और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं। इस त्योहार को भैय्या दूज, भाई दूज, भतरु द्वितीया और भात्र द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। इस साल भाई दूज का त्योहार 3 नवंबर को मनाया जा रहा है। यहां आप जानेंगे भाई दूज का मुहूर्त, विधि, मंत्र, कथा, आरती समेत संपूर्ण जानकारी।

Bhai Dooj Katha In Hindi

भाई दूज 2024 तिथि व मुहूर्त (Bhai Dooj 2024 Date And Time)
भाई दूज का त्योहार 3 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन द्वितीया तिथि 2 नवंबर की रात 8 बजकर 21 मिनट पर शुरू होगी और इसकी समाप्ति 3 नवंबर की रात 10 बजकर 5 मिनट पर होगी।

Bhai Dooj Puja Vidhi In Hindi

भाई दूज पर तिलक लगाने का समय 2024 (Bhai Dooj Par Tilak Lagane Ka Time 2024)
भाई दूज पर भाई को तिलक लगाने का समय 3 नवंबर की दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से शुरू होकर दोपहर 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगा।

Bhai Dooj Tilak Muhurat 2024

भाई दूज पूजा सामग्री (Bhai Dooj Puja Samagri)
टीका, मिठाई, कलावा, दीपक, धूप, चावल, नारियल या सूखा नारियल, रुमाल, रोली, मौली।

भाई दूज की पूजा विधि (Bhai Dooj Puja Vidhi)

  • भाई दूज के दिन भाई-बहन को ब्रह्म मुहूर्त में उठकर यमुना नदी में या ताजे पानी में यमुना का जल मिलाकर स्नान करना चाहिए।
  • अगर बहन विवाहित हैं तो भाई अपनी बहन के घर जाकर भाई दूज बनाए।
  • भाई-बहन मिलकर भगवान चित्रगुप्त की पूजा करें।
  • बहनें भाई दूज की थाली सजाएं और इस थाली में कुमकुम, सिंदूर, चंदन, फूल, फल, मिठाई, अक्षत व सुपारी रखें।
  • फिर एक चौकी पर अपने भाई को बिठाएं।
  • भाई की आरती उतारें और उनके माथे पर घी का टीका लगाएं।
  • इसके बाद भाई का मुंह मीठा करें।
  • इसके बाद भाई अपनी बहन को कुछ न कुछ उपहार जरूर दें।
  • भाई को इस दिन अपनी बहन के हाथों से बने भोजन का सेवन जरूर करना चाहिए।

भाई दूज को कहां कैसे मनाया जाता है (Bhai Dooj Kha Kaise Manate Hain)
  • उत्तर प्रदेश में भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई को बताशे और आब और सूखा नारियल देती हैं।
  • बिहार में भाई दूज पर एक अनोखी परंपरा निभाई जाती है। यहां बहनें इस त्योहार पर अपने भाइयों को डांटती हैं, उनसे लड़ाई करती हैं और फिर मांफी मांगती हैं। इसके बाद तिलक लगाकर उनकी पूजा करती हैं।
  • पश्चिम बंगाल में इसे फोटा पर्व के नाम से जाना जाता है। इस दिन बहनें व्रत रखती हैं। भाइयों का तिलक करती हैं और भाई बहन को उपहार देते हैं।
  • महाराष्ट्र में इसे भाऊ बीज के नाम से जाना जाता है। यहां बहनें भाइयों को तिलक लगाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हैं।
  • नेपाल में इस पर्व को भाई तिहार के नाम से जाना जाता है। इस दिन बहनें सात रंग से बना टीका भाइयों को लगाती हैं और ईश्वर से उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं।

भाई दूज पर क्या करें? (Bhai Dooj Par Kya Kare)
  • इस दिन अक्षत, कुमकुम और रोली से आठ दल वाला कमल का फूल बनाएं।
  • इसके बाद बहनें अपने भाई के लंबी उम्र की कामना करते हुए व्रत का संकल्प लें।
  • फिर विधि-विधान यम की पूजा करें। यम की पूजा के साथ ही उनकी बहन यमुना की पूजा भी करें।
  • साथ ही इस दिन चित्रगुप्त और यमदूतों की पूजा का भी विधान है।
  • इसके बाद बहनें अपने भाई को तिलक लगाकर उनकी आरती उतारें।
  • ध्यान रखें कि जब तक पूजा संपन्न नहीं हो जाए तब तक भाई और बहनों दोनों को व्रत रखना चाहिए।
  • पूजा समाप्त होने के बाद भाई-बहन को साथ मिलकर भोजन करना चाहिए।

भाई दूज का महत्व (Bhai Dooj Ka Mahatva)
भाई दूज को भाऊ बीज, टिक्का, यम द्वितीया और भातृ द्वितीया भी कहा जाता है। इस दिन बहनें अपने भाईयों की लंबी उम्र के लिए ईश्वर से कामना करते हुए उनके माथे पर तिलक लगाती हैं। साथ ही कई जगह इस दिन बहनें यम के नाम का दीपक भी घर के बाहर जलाती हैं। कहते हैं इससे भाईयों पर से अकाल मृत्यु का डर खत्म हो जाता है।

NOV 03, 2024 13:58 IST

भाई दूज की कहानी (Bhai Dooj Katha In Hindi)

एक मान्यता ये भी है कि इस दिन यमराज ने अपनी बहन के प्रेम और स्नेह से प्रभावित होकर यह घोषणा की कि हर साल इस दिन सभी बहनें अपने भाइयों को आमंत्रित करेंगी और भाई दूज का त्योहार मनाएंगी।
NOV 03, 2024 13:21 IST

भाई दूज का क्या महत्व है?

भाई दूज का यह त्योहार भाई-बहन के अटूट रिश्ते को मनाने का एक विशेष अवसर है। यह दिन एक-दूसरे के प्रति स्नेह और प्रेम को बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है।
NOV 03, 2024 12:48 IST

भाई दूज पूजा मुहूर्त 2024

भाई दूज पूजा के लिए मुहूर्त हर साल बदलता है, लेकिन सामान्यतः इसे कार्तिक मास की द्वादशी तिथि को मनाया जाता है, जो दीपावली के दो दिन बाद आती है।
NOV 03, 2024 12:10 IST

समर्पण का प्रतीक भाई दूज

भाई दूज का यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम और रिश्ते को मनाने का अवसर बन गया। यह दिन भाई-बहन के लिए एक-दूसरे के प्रति स्नेह और समर्पण का प्रतीक है।
NOV 03, 2024 11:38 IST

Holi Bhai Dooj Maa Yamuna Aarti, भाई दूज पर मां यमुना की आरती हिंदी में

ओम जय यमुना माता, हरि ओम जय यमुना माता,
जो नहावे फल पावे सुख सुख की दाता।।
पावन श्रीयमुना जल शीतल अगम बहै धारा,
जो जन शरण से कर दिया निस्तारा
जो जन प्रात: ही उठकर नित्य स्नान करे,
यम के त्रास ना पावे जो नित्य ध्यान करे
कलिकाल में महिमा तुम्हारी अटल रही,
तुम्हारा बड़ा महातम चारों वेद कही
आन तुम्हारे माता प्रभु अवतार लियो,
नित्य निर्मल जल पीकर कंस को मार दियो
नमो मात भय हरिणी शुभ मंगल करणी,
मन बेचैन भय है बिन वैतरणी
ओम जय यमुना माता, हरि ओम जय यमुना माता।
NOV 03, 2024 10:55 IST

भाई दूज की कहानी (Bhai Dooj Katha In Hindi)

भाई दूज की पौराणिक कथा अनुसार इस दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर गए थे। कहते हैं इसके बाद से ही भाई दूज या यम द्वितीया मनाने की परंपरा की शुरुआत हुई थी। बता दें सूर्य पुत्र यम और यमी भाई-बहन थे। यम हमेशा अपने काम में व्यस्त रहते थे। इसलिए यमुना के अनेकों बार बुलाने पर भी वह अपनी बहन के घर नहीं जा पा रहे थे। लेकिन एक दिन अचानक से वो यमुना के घर पहुंच गए। यमुना अपने भाई को देखकर बहुत खुश हुईं। उस दिन यमुना ने अपने भाई यमराज को अपने हाथों भोजन कराया और साथ ही उनके माथे पर तिलक लगाकर उनके खुशहाल जीवन की कामना की। यमराज अपनी बहन से बेहद प्रसन्न हुए। जिस पर उन्होंने यमुना से वरदान मांगने को कहा, तब यमुना ने कहा कि भैय्या आप हर वर्ष इस दिन मेरे घर आया जरूर आना और आप मुझे ये वरदान दो कि जो बहन इस दिन अपने भाई का तिलक करेगी उसे तुम्हारा भय नहीं होगा। बहन यमुना के वचन सुनकर यमराज बहु प्रसन्न हुए और उन्हें आशीष प्रदान किया। कहते हैं तभी से भाई दूज पर्व की शुरुआत हो गई।
NOV 03, 2024 10:13 IST

भाई दूज 2024 तिलक मुहूर्त शहर अनुसार (Bhai Dooj 2024 Tilak Muhurat City Wise)

  • नई दिल्ली01:10 PM से 03:22 PM
  • नोएडा01:10 PM से 03:22 PM
  • लखनऊ12:56 PM से 03:09 PM
  • कानपुर12:59 PM से 03:12 PM
  • पटना12:40 PM से 02:23 PM
  • जम्मू01:19 PM से 02:28 PM
  • चंडीगढ़01:12 PM से 03:22 PM
NOV 03, 2024 09:08 IST

Bhai Dooj Is Celebrated In Which State: भाई दूज किस राज्य में मनाया जाता है

भाई दूज का त्योहार मुख्य रूप से उत्तरप्रदेश और राजस्थान में मनाया जाता है।
NOV 03, 2024 08:50 IST

भाई दूज का क्या महत्व है?

भाई दूज का त्यौहार भाई और बहन के रिश्ते को खूबसूरती से दर्शाता है। इस दिन बहनें अपने भाई का तिलक करती हैं, उन्हें अपने हाथ का बना भोजन कराती हैं और उनके मंगल जीवन की कामना करती हैं।
NOV 03, 2024 07:55 IST

भाई दूज तिलक मुहूर्त 2024 (Bhai Dooj Tilak Muhurat 2024)

भाई दूज पूजा का शुभ मुहूर्त 3 नवंबर की दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। यानी भाई दूज मनाने के लिए पूरे 2 घंटे 12 मिनट मिलेंगे।
NOV 03, 2024 07:07 IST

भाई दूज पूजा मुहूर्त 2024 शहर अनुसार (Bhai Dooj Puja Muhurat 2024 City Wise)

नई दिल्ली - 01:10 PM से 03:22 PM
नोएडा - 01:10 PM से 03:22 PM
चंडीगढ़ - 01:12 PM से 03:22 PM
पटना - 12:40 PM से 02:23 PM
लखनऊ - 12:56 PM से 03:09 PM
जम्मू - 01:19 PM से 02:28 PM
कानपुर - 12:59 PM से 03:12 PM
भोपाल - 01:11 PM से 03:26 PM
कोटा - 01:17 PM से 03:31 PM
जयपुर - 01:17 PM से 03:29 PM
इंदौर - 01:18 PM से 03:33 PM
मुंबई - 01:31 PM से 03:47 PM
पणजी - 01:227 PM से 03:46 PM
NOV 03, 2024 06:11 IST

भाई दूज पूजा मुहूर्त 2024

भाई दूज पर भाई को तिलक लगाने का समय 3 नवंबर की दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से शुरू होकर दोपहर 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगा।
NOV 02, 2024 21:01 IST

Bhai dooj katha in hindi: भाई दूज कथा

पौराणिक कथा के अनुासर, सूर्यदेव के पुत्र यमराज और पुत्री यमुना थी। यमराज को अपनी बहन यमुना से बेहद लगाव था। यमुना अपने भाई से बार-बार घर आने के लिए कहती। लेकिन अधिक काम होने की वजह से वह समय पर अपनी बहन से मिलने नहीं जा पाते थे। एक बार ऐसा समय आया कि यमुना ने यमराज को वचन दिया कि वह कार्तिक माह की शुक्ल द्वितीया तिथि पर यमुना से मिलने उनके घर आएंगे, लेकिन यमराज को यमुना के घर जाने में थोड़ा संकोच होने लगा, क्योंकि वह लोगों के प्राणों को हरते हैं, तो इस वजह से कौन उन्हें अपने घर बुलाएगा। लेकिन इसके बाद भी वह यमुना के घर चले जाते हैं। जब यमराज बहन के घर पहुचें, तो वह भाई को देख बेहद प्रसन्न हुईं और उनकी सेवा की। यमुना ने अपने भाई के लिए कई तरह के पकवान बनाए। बहन की सेवा को देखकर यम बेहद खुश हुए और यमुना से कोई वर मांगने के लिए कहा। इसके बाद यमुना ने उनसे वचन लिया कि हर साल कार्तिक माह के शुक्ल द्वितीया तिथि पर वह मेरे घर आकर भोजन किया करें। यमराज ने भी उन्हें तथास्तु कहते हुए उन्हें तरह-तरह की भेंट भी दी। मान्यता के अनुसार, तभी से भाई दूज के पर्व को मनाने की शुरुआत हुई।
NOV 02, 2024 20:31 IST

Bhaidooj timing 2024: भाई दूज टाइमिंग

इस साल भाई दूज पर तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त 3 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से दोपहर 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। मुहूर्त की कुल अवधि 2 घंटे 12 मिनट की है।
NOV 02, 2024 19:59 IST

भाई दूज का त्योहार कैसे मनाया जाता है

भाई दूज पांच दिवसीय दिवाली उत्सव के आखिरी दिन मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाईयों के माथे पर तिलक लगाती हैं और उनके लिए स्वादिष्ट- स्वादिष्ट भोजन तैयार करती हैं। वहीं, भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं, और उनकी रक्षा करने का अमिट वादा करते हैं।
NOV 02, 2024 19:41 IST

Bhai Phota timing 2024 bengali: भाई फोटा 2024

इस साल भाई दूज पर तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त 3 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से दोपहर 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। मुहूर्त की कुल अवधि 2 घंटे 12 मिनट की है।
NOV 02, 2024 19:21 IST

bhai dooj kaise manate hain (भाई दूज कैसे मनाते हैं)

भाई दूज, दिवाली के बाद मनाया जाने वाला त्योहार है.
इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाकर मौली बांधती हैं.
भाई दूज पर बहनें अपने भाई को मिठाई खिलाती हैं और नारियल देती हैं.
भाई दूज पर बहनें व्रत रखती हैं और भाई को भोजन कराकर व्रत खोलती हैं.
भाई दूज पर भाई अपनी बहन के घर जाकर उनसे तिलक करवाते हैं और उन्हें भेंट देते हैं.
भाई दूज पर यमराज और यमुना की पूजा की जाती है.
भाई दूज पर बहनें यमराज के नाम से दीपक जलाकर घर की दहलीज़ के बाहर रखती हैं.
भाई दूज पर भाई को एक चौकी पर बिठाकर उसके हाथों में श्रीफल देना चाहिए.
भाई दूज पर भाई को दूब खास की पत्तियों से आरती उतारी जाती है.
भाई दूज पर भाई को कलावा बांधा जाता है
NOV 02, 2024 18:57 IST

Bhai Dooj puja vidhi: भाई दूज पूजा विधि

अगर भाई दूज के दिन भाई आपके पास नहीं है, तो आप इस तरह से पूजा कर सकती हैं। इस दिन सूर्योदय से पहले स्नान कर लें।
इसके बाद मंदिर के सभी समानों को अच्छें से साफ कर लें। आपके जितने भाई हैं उतनी संख्या में गोले लेकर आएं।
एक चौकी पर पीले रंग के वस्त्र को बिछाएं वहां पर उन गोलों को स्थापित करें।
अब फूल के ऊपर चावल रखकर इसके ऊपक गोले को रख दें। बाद में इस गोले को गंगाजल से स्नान कराएं और रोली व चावल से तिलक करें।
पूजा के बाद मिठाई का भोग लगाएं और नारियल के गोलों की आरती उतारें।
इसके बाद इन्हें पीले रंग के कपड़े से ढक कर शाम तक छोड़ दें।
पूजा के बाद भाई की लंबी आयु और कष्टों से मुक्ति के लिए यमराज से प्रार्थना करें।
अगले दिन नारियल के गोलों को पूजा स्थल से उठा लें और संभव हो तो गोलों को भाई के पास भेज दें।


Bhai Dooj 2024 Upay: भैया दूज पर करें आसान उपाय, घर में आएगी खुशहाली

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें



Like

Love

Ha Ha!

Bahut Badia

Angry

Disagreee

Boring

oh no

Dislike

shabaash

folded hands

sad
ये भी पढ़ें...
Bhai Dooj 2024 Upay
Bhai Dooj 2024 Upay: भैया दूज पर करें आसान उपाय, घर में आएगी खुशहाली
Festivals
02 Nov 2024
तुलसी
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए तुलसी विवाह पर करें ये उपाय
Festivals
02 Nov 2024
अमर उजाला प्रीमियम की वार्षिक सदस्यता पर 50 रुपये की छूट।
अमर उजाला प्रीमियम की वार्षिक सदस्यता पर 50 रुपये की छूट।
DIWALI SALE
प्रतीकात्मक फोटो
प्रीमियम
दीपोत्सव: पग-पग दिवाली की श्री... बच्चों को स्नेह-सद्भाव की अपनी उज्ज्वल सांस्कृतिक परंपरा के उजाले में लाना..
Opinion
31 Oct 2024
भाई दूज सामग्री लिस्ट
Bhai Dooj 2024: भाई दूज पर तिलक की थाली में जरूर रखें ये चीजें, नोट कर लें सामग्री लिस्ट
Festivals
02 Nov 2024
भाई दूज पर करें राशि अनुसार उपाय
Bhai Dooj 2024: भाई दूज पर राशि के अनुसार बहनें करें ये उपाय, बढ़ेगा भाई-बहन के बीच प्यार
Festivals
02 Nov 2024
spirituality festivals national
अमर उजाला की खबरों को फेसबुक पर पाने के लिए लाइक करें

Bhai Dooj 2024: भाई दूज के दिन बहन-भाई को जरूर करना चाहिए ये काम, शास्त्रों में है उल्लेख
Bhai Dooj 2024: भाई दूज के लिए तैयार करें लजीज खाना, डिनर में शामिल करें जल्दी बनने वाली ये डिश
HomeLane
|
Sponsored by Taboola
Designer Crafted Modular Kitchens
Bhai Dooj 2024: भाई दूज पर बन रहे हैं कई शुभ योग, जानें क्या करें और क्या न करें
Bhai Dooj 2024: भाई दूज पर राशि के अनुसार बहनें करें ये उपाय, बढ़ेगा भाई-बहन के बीच प्यार
Skip AdDiscoverRead More
Designer Crafted Modular Kitchens
No Hidden Costs
HomeLane
|
Sponsored
Searching for a Home in New Gurgaon? [See Options]
Checkout hottest new launches in New Gurgaon that suit your needs and budget.
99 Acres
|
Sponsored
I can't lose my son! Please save him from a deadly disorder
He has a deadly blood disorder and needs ₹25 lakhs for his BMT surgery
Give Hope India
|
Sponsored
Modular Kitchens Starting at ₹2.5 Lakhs
No Hidden Costs
HomeLane
|
Sponsored
Checkout 2/3/4 BHK Apartments on Dwarka Expressway
Find top properties on Dwarka Expressway, verified by 99acres. Your dream home is just a click away. Discover more options.
99 Acres
|
Sponsored
Any more delay will take this 2-month-old baby’s life
Her spine did not grow properly and is now threatening her life
Donate For Health
|
Sponsored
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन

विज्ञापन

Disclaimer
NOV 02, 2024 18:23 IST

Bhai Dooj kyun manai jati hai: भाई दूज क्यों मनाई जाती है

भाई दूज भी रक्षाबंधन की तरह भाई बहन का त्योहार है। इसे उनके प्रेम और सम्मान का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहन अपने भाई की लंबी आयु की कामना के साथ सुख शांति के लिए पूजा करती हैं। पूजन के बाद भाई के माथे पर तिलक लगाकर बहन भाई दूज मनाती हैं।
NOV 02, 2024 18:00 IST

भाई दूज पर तिलक लगाने का समय 2024 (Bhai Dooj Par Tilak Lagane Ka Time 2024)

भाई दूज पर भाई को तिलक लगाने का समय 3 नवंबर की दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से शुरू होकर दोपहर 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगा।