अध्यात्म

Bhai Dooj Tilak Muhurat 2024: भाई दूज पर तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहेगा, यहां जानिए सही टाइमिंग

Bhai Dooj 2024 Tilak Muhurat in Delhi, Noida, Gurgaon, Lucknow, Patna, Ghaziabad , Bhai Dooj Tilak Ka Muhurat: भाई दूज के त्योहार को भाई टिका, भाऊ बीज और यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। जानिए इस साल भाई दूज पर तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Image

Bhai Dooj Tilak Shubh Muhurat Time 2024

Bhai Dooj 2024 Tilak Muhurat in Delhi, Noida, Gurgaon, Lucknow, Patna, Ghaziabad , Bhai Dooj Tilak Ka Muhurat: भाई दूज का त्योहार आज यानी 3 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें शुभ मुहूर्त में अपने भाईयों को तिलक लगाती हैं। मान्यताओं अनुसार सबसे पहले यमराज की बहन यमुना ने यमराज के माथे पर तिलक लगाया था। कहते हैं तभी से कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज मनाने की परंपरा शुरू हो गई। कहा जाता है कि जो भाई इस त्योहार पर अपनी बहन के हाथों का बना भोजन करता है उसे सभी सुखों की प्राप्ति होती है।

भाई दूज तिलक मुहूर्त 2024 (Bhai Dooj Tilak Muhurat 2024)

भाई दूज पूजा का शुभ मुहूर्त 3 नवंबर की दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। यानी भाई दूज मनाने के लिए पूरे 2 घंटे 12 मिनट मिलेंगे।

भाई दूज 2024 तिलक मुहूर्त शहर अनुसार (Bhai Dooj 2024 Tilak Muhurat City Wise)

शहर का नाममुहूर्त
नई दिल्ली01:10 PM से 03:22 PM
नोएडा01:10 PM से 03:22 PM
लखनऊ 12:56 PM से 03:09 PM
कानपुर12:59 PM से 03:12 PM
पटना12:40 PM से 02:23 PM
जम्मू01:19 PM से 02:28 PM
चंडीगढ़ 01:12 PM से 03:22 PM
भोपाल 01:12 PM से 03:22 PM
जयपुर01:17 PM से 03:29 PM
कोटा01:17 PM से 03:31 PM
इंदौर01:18 PM से 03:33 PM
मुंबई01:31 PM से 03:47 PM
पणजी01:27 PM से 03:46 PM
Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article