Bhai Dooj Date 2024 (भाई दूज कब है 2024): सनातन धर्म में भाई दूज के त्योहार का बहुत ही खास महत्व है। ये पर्व हर साल कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन मनाया जाता है। भाई दूज को यम द्वितिया के नाम से जाना जाता है। ये त्योहार भाई बहन के पवित्र बंधन का प्रतीक माना जाता है। भाई दूज के अवसर पर बहने अपने भाई को तिलक लगाती हैं और अपने भाई की पूजा करती हैं। इसके साथ ही भगवान से अपने भाई की लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं। ये पर्व दिवाली के पांचवें दिन मनाया जाता है। आइए जानें भाई दूज कब मनाया जाएगा और तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त के बारे में।
Bhai Dooj Date 2024 (भाई दूज कब है 2024)
हिंदू पंचांग के अनुसार भाई दूज का त्योहार हर साल कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 02 नवंबर को रात 08:21 मिनट पर होगा। वहीं इस तिथि का समापन 03 नवंबर को देर रात 10 बजकर 05 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार इस साल भाई दूज का पर्व 3 नवंबर को मनाया जाएगा।
Bhai DooJ Tilak Shubh Muhurat 2024 (भाई दूज पर तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त 2024)
इस साल भाई दूज का पर्व 3 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर बाद 01 बजकर 10 मिनट से लेकर 03 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। आप इस शुभ मुहूर्त में अपने भाई को तिलक लगा सकती हैं।
Bhai Dooj Vidhi (भाई दूज विधि)
- भाई दूज के दिन बहनें स्नान के बाद तिलक की थाली तैयार कर लें।
- उसके बाद भाई भी स्नान के बाद बहन से तिलक लगाने के लिए तैयार हो जाए।
- फिर थाली में फल, फल, कुमकुम, मिठाई, चावल और चंदन रखें।
- उसके बाद अनामिका उंगली से भाई को तिलक लगाएं और हाथ में गोला दें।
- तिलक लगाने के और गोला देने के बाद भाई को मिठाई खिलाएं।
- बाद में आरती करें और भाई अपनी बहन के क्षमतानुसार उपहार दें।
Bhai Dooj Importance (भाई दूज महत्व)
शास्त्रों में भाई दूज के त्योहार का बहुत ही विशेष महत्व है। ये पर्व भाई-बहन के बीच के प्यार और स्नेह को दर्शाता है। ऐसी मान्यता है कि यदि इस दिन भाई और बहन यमुना नदी के किनारे भोजन करते हैं तो उनके जीवन में सुख, समद्धि आती है। इस दिन बहनें अपने भाई की पूजा करती हैं। भाई दूज के दिन उनके घर जाकर उन्हें तिलक करती हैं और भोजन कराती हैं।
