अध्यात्म

Bhai Dooj 2024 Kab Hai: 2 या 3 नवबंर किस दिन मनाया जाएगा भाई दूज? यहां नोट करें डेट और तिलक लगाने का मुहूर्त

Bhai Dooj 2024 Kab Hai: भाई दूज का त्योहार भाई बहन के प्रेम के प्रतीक त्योहार माना जाता है। ये पर्व दिवाली के बाद मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल भाई दूज किस दिन मनाई जाएगी और तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त क्या होगा।

Image

Bhai Dooj 2024

Bhai Dooj 2024 Kab Hai: हिंदू धर्म में भाई दूज के त्योहार का बहुत ही खास महत्व है। ये पर्व भाई बहन के पवित्र बंधन का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहने अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं और भगवान से उनकी लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं। ये त्योहार दिवाली के पांचवे दिन मनाया जाता है। इसे यम दूतिया के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई को भोजन भी बनाकर खिलाती हैं और भाई भी अपनी बहन से उनकी रक्षा का वादा करते हैं। इसके साथ ही अपनी क्षमतानुसार भाई अपनी बहन को उपहार भी देते हैं। आइए जानते हैं इस साल भाई दूज कब मनाया जाएगा।

Bhai Dooj 2024 Kab Hai (भाई दूज कब है 2024)

भाई दूज का त्योहार हर साल कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 2 नवंबर को रात 8 बजकर 21 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 3 नवंबर को रात 10 बजकर 5 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार भाई दूज 3 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा।

Bhai Dooj 2024 Tilak Shubh Muhurat (भाई दूज पर तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त 2024)

भाई दूज का पर्व इस साल 3 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन भाई के माथे पर तिलक लगाने की परंपरा है। इस साल तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर बाद 01 बजकर 10 मिनट से लेकर 03 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में आप अपने भाई को तिलक लगा सकती हैं।

Tilak lagane ke vidhi (तिलक लगाने की विधि)

भाई दूज के दिन सुबह स्नान के बाद दोनों ही भाई बहन साफ वस्त्र धारण कर लें। उसके बाद एक थाली में कुमकुम, चंदन, अक्षत और मिठाई के साथ गोला भी रख लें। फिर अपने भाई को साफ चौकी पर बिठाएं और अनामिका उंगली से तिलक करें। उस तिलक पर अक्षत भी लगाएं और हाथों में गोला दें। इस दिन अपने भाई को मिठाई खिलाएं और भाई की आरती करें।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article