अध्यात्म

Navami Puja Muhurat 2024: दुर्गा नवमी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, जानिए कन्या पूजन और हवन पूजन किस समय किया जाएगा

Durga Navami 2024 Date And Time Hindi (दुर्गा नवमी पूजा मुहूर्त 2024): पंचांग अनुसार इस साल दुर्गा नवमी 11 अक्टूबर की दोपहर 12 बजकर 5 मिनट से लग जाएगी और इसकी समाप्ति 12 अक्टूबर की सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर होगी। चलिए आपको बताते हैं नवमी पर कन्या पूजन और हवन पूजन का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Image

Durga Navami 2024 Date And Time

Durga Navami 2024 Date And Time Hindi (दुर्गा नवमी पूजा मुहूर्त 2024): दुर्गा नवमी का पावन पर्व शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन श्रद्धालु मां सिद्धिदात्री की पूजा करते हैं। इसके अलावा नवमी पर हवन पूजन और कन्या पूजन भी किया जाता है। ये नवरात्रि पर्व का आखिरी दिन भी होता है। इसलिए अधिकतर लोग नवरात्रि व्रत का पारण नवमी के दिन ही करते हैं। चलिए आपको बताते हैं दुर्गा नवमी पूजा का शुभ मुहूर्त, कन्या पूजन का समय और हवन पूजन शुभ मुहूर्त।

दुर्गा नवमी 2024 तिथि व मुहूर्त (Durga Navami 2024 Date And Time In Hindi)

दुर्गा नवमी 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 05 मिनट पर आरम्भ होगी और 12 अक्टूबर की सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर समाप्त होगी। पंचांग अनुसार नवमी 11 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

नवमी कन्या पूजन मुहूर्त 2024 (Navratri Kanya Pujan Muhurat 2024)

नवरात्रि कन्या पूजन मुहूर्त 11 अक्टूबर की सुबह 04:39 से शाम 7 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। अमूमन लोग कन्या पूजन दोपहर 1 बजे से पहले ही कर लेते हैं।

नवमी हवन पूजन मुहूर्त 2024 (Navratri Havan Pujan Muhurat 2024)

नवरात्रि हवन पूजन मुहूर्त 11 अक्टूबर की दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से 12 अक्टूबर को प्रातःकाल 10:58 तक रहेगा। लेकिन अगर नवमी हवन के सबसे शुभ मुहूर्त की बात करें तो वो सुबह 11:44am दोपहर 12:31 बजे तक रहेगा।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article