Bhadrapada sankasthi Chaturthi 2024 Date: कब रखा जाएगा भाद्रपद मास की संकष्टी चतुर्थी का व्रत, यहां नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Bhadrapada sankasthi Chaturthi 2024 Date: हेरंब संकष्टी चतुर्थी का व्रत भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन रखा जाता है। आइए जानते हैं भादव महीने की संकष्टी चतुर्थी का व्रत कब रखा जाएगा।

Heramba Sankashti Chaturthi 2024: हर महीने की चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित होती है। हर मास में दो चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। एक व्रत शुक्ल पक्ष में और दूसरा कृष्ण पक्ष में रखा जाता है। भाद्रपद महीने की शुरुआत 20 अगस्त 2024 से हो चुकी है। भादव महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन हेरंब संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। वहीं शुक्ल पक्ष में गणेश चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। हेरंब संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखने से साधक की सारी मनोकामना की पूर्ति होती है। इसके साथ ही संतान सुख की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं भाद्रपद संकष्टी चतुर्थी का व्रत कब रखा जाएगा और इसकी शुभ मुहूर्त के बारे में।

Bhadrapada sankasthi Chaturthi 2024 Date (भाद्रपद महीने संकष्टी चतुर्थी 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 22 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 44 मिनट से लेकर 23 अगस्त के 10 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। ऐसे में रंब संकष्टी चतुर्थी का व्रत इस बार 22 अगस्त 2024 को रखा जाएगा।

End of Feed