अध्यात्म

Bhadra Kaal 13 March 2025: होली पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानिए इस दौरान क्यों नहीं करना चाहिए होलिका दहन

Bhadra Kaal 13 March 2025 (आज भद्रा कब से कब तक रहेगी): भद्रा काल के समय होलिका दहन नहीं किया जाता है क्योंकि ऐसा करना बेहद अशुभ माना जाता है। जानिए इस साल होली पर भद्रा कब से कब तक रहेगी।

Image

Bhadra On Holi 2025

Bhadra Kaal 13 March 2025 (आज भद्रा कब से कब तक रहेगी): सभी शुभ कार्य भद्रा में वर्जित माने जाते हैं और यही बात होलिका दहन पर भी लागू होती है। होलिका दहन के लिए भद्रा रहित प्रदोष व्यापिनी तिथि शुभ मानी जाती है। लेकिन इस साल प्रदोष काल के समय भद्रा रहने की वजह से होलिका दहन के मुहूर्त में बदलाव हुआ है। विद्वानों अनुसार अगर इस दिन प्रदोष के समय भद्रा मौजूद है तो होलिका दहन भद्रा समाप्त होने के बाद ही करना चाहिए। चलिए जानते हैं इस साल भद्रा कब से कब तक रहेगी।

भद्रा कब से कब तक रहेगी 2025 (Bhadra Kab Se Kab Tak Rahegi 2025)

सुजीत जी महाराज अनुसार भद्रा 13 मार्च की सुबह 10:35 से लग चुकी है जिसका समापन रात 11:26 बजे होगा। ऐसे में होलिका दहन भद्रा की समाप्ति के बाद ही यानी रात के 11:26 से 12:30 के बीच किया जाएगा।

भद्रा में वर्जित कार्य (Restrictions during Bhadra)

भद्रा में कई कार्यों को निषेध माना गया है। जैसे मुण्डन संस्कार, गृहारंभ, विवाह संस्कार, गृह - प्रवेश, रक्षाबंधन, शुभ यात्रा, नया व्यवसाय आरंभ करना और सभी प्रकार के मांगलिक कार्य इस समय नहीं किए जाते हैं।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article