Basant Panchami Date 2025: फरवरी के महीने में बसंत पंचमी की तारीख क्या है? जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

Basant Panchami Date 2025: बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की पूजा का विधान है। ये पर्व माघ मास में मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं फरवरी के महीने में बसंत पंचमी की तारीख क्या होगी और इसके महत्व के बारे में।

Basant Panchami Date 2025: बसंत पंचमी के दिन से ही बसंत ऋतु की शुरुआत मानी जाती है। इस शुभ तिथि पर विद्या की देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा- अर्चना की जाती है। बसंत पंचमी का पर्व हर साल माघ मास में आने वाली शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है। सरस्वती पूजा का छात्राओं के लिए बहुत ही खास माना जाता है। इस दिन सारे बालक पूरे श्रद्धापूर्वक मां सरस्वती की आराधना करते हैं और पुस्तकों की पूजा की जाती है। इस दिन सारे छात्र मां सरस्वती के सामने अपनी पुस्तक रखते हैं और उसकी पूजा करते हैं। आइए जानें इस साल बसंत पंचमी का त्योहार कब मनाया जाएगा।

Basant Panchami Date 2025 (बसंत पंचमी 2025 की तारीख)

हिंदू पंचांग के अनुसार बसंत पंचमी का त्योहार हर वर्ष माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 2 फरवरी 2025 को सुबह 9 बजकर 14 मिनट पर होगा और इसका समापन 3 फरवरी 2025 को सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार इस साल बसंत पंचमी का पर्व 2 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा।

Basant Panchami 2025 Shubh Muhurat (बसंत पंचमी 2025 शुभ मुहूर्त)

इस साल बसंत पंचमी का पर्व 2 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा। इस माता सरस्वती की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 9 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक रहने वाला है। इस दिन सारे बालक मां सरस्वती की विधिवत पूजा कर सकते हैं।

बसंत पंचमी के दिन क्या क्या करें (What to do on Basant Panchami)

  • बसंत पंचमी के दिन सुबह स्नान के बाद मां सरस्वती की पूजा की जाती है।
  • इस दिन मां सरस्वती को पीले रंग का वस्त्र अर्पित करें और खुद ही पीले रंग का वस्त्र पहनें।
  • इस दिन बच्चों को अपने पुस्तक की भी पूजा करनी चाहिए।
  • इसके साथ सरस्वती पूजा पर सरस्वती माता के मंत्रों का जाप करें।

End of Feed
Latest News

ARG vs ENG, 2nd Semi-Final, FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड के खिलाफ 85वें मिनट में धमाकेदार वापसी करके अर्जेंटीना ने की फाइनल में एंट्री, स्पेन से होगी खिताबी भिड़ंत

फ्रांसिस्को डी मिरांडा से मारिया मचाडो तक: आखिर क्यों 250 साल से लैटिन अमेरिका के मामलों में दखल देता रहा है अमेरिका?

फीफा विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में हार के बाद फ्रांस में छाई निराशा, पेरिस में पुलिस और प्रशंसकों के बीच हुई झड़प

FIH हॉकी विश्व कप 2026: तैयारियों अंतिम रूप देने के लिए भारतीय टीमें कस रही हैं कमर,एक महीने से भी कम बचा है वक्त

मॉनसून बेरुख : कहीं धरती प्यासी, कहीं भारी वर्षा से उफनाईं नदियां, उत्तर में उमस का सितम; रथ यात्रा पर बादलों का साया!