Maha Kumbh 2025 Naga Sadhu Hath Yog Rahasya: कुंभ मेले में देश के कोने-कोने से आए नागा साधु अपनी रहस्यमयी शक्तियों, अनोखे अनुष्ठानों और कठोर तपस्या के कारण विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। नागा साधु जो सभी सांसारिक बंधनों से मुक्त होकर कठोर जीवनशैली अपनाते हैं और सदा आध्यात्मिक साधना में लीन रहते हैं, भारतीय प्राचीन योग परंपरा का पालन करते हैं, जिसमें हठ योग प्रमुख है। हठ योग में शारीरिक और मानसिक संतुलन के लिए आसन, प्राणायाम और ध्यान क्रियाओं का अभ्यास किया जाता है। योग वशिष्ठ जैसे ग्रंथों में योग के विभिन्न चरणों का उल्लेख किया गया है जिसमें आत्मा, मन और शरीर के समन्वय का महत्व बताया गया है। योग में पंच तत्व—पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश के मिलन का भी महत्वपूर्ण स्थान है।
