Basant Panchami Color: बसंत पंचमी पर पीले रंग के कपड़े क्यों पहने जाते हैं? जानिए ये किस बात का प्रतीक है

Basant Panchami Color (बसंत पंचमी पर पीले रंग का महत्व): बसंत पंचमी के दिन बहुत से लोग पीले रंग के कपड़े पहनते हैं। तो वहीं इस दिन पीले चावल खाने का भी खास महत्व माना जाता है। लेकिन बसंत पंचमी का पीले रंग से क्या संबंध है? चलिए इस बारे में जानते हैं विस्तार से यहां।

Basant Panchami Color (बसंत पंचमी पर पीले रंग का महत्व): बसंत पंचमी के दिन पीले रंग का इस्तेमाल करना बेहद शुभ माना जाता है। यही कारण है कि लोग इस दिन पीले रंग के वस्त्र तो पहनते ही हैं साथ ही पीले चावल का भी सेवन करते हैं। इसके अलावा इस दिन माता सरस्वती को भी पीले रंग की मिठाई, केसर वाली खीर और पीले चावल का भोग जरूर लगाया जाता है। साथ ही इस दिन माता को हल्दी भी जरूर चढ़ाई जाती है। लेकिन बसंत पंचमी का पीले रंग से क्या संबंध है? चलिए इस बारे में जानते हैं।

बसंत पंचमी पर पीले रंग का क्या है महत्व? (Yellow Color Significance On Basant Panchami 2025)

बसंत पंचमी के दिन पीले रंग के कपड़े पहनना बेहद शुभ माना गया है। लेकिन पीले रंग और बसंत पंचमी का क्या संबंध है? इस बारे में कम ही लोग जानते हैं। तो आपको बता दें पीला रंग हिंदू धर्म में बहुत ही शुभ माना गया है। इसके अलावा ये रंग माता सरस्वती का भी प्रिय होता है। इसलिए ही सरस्वती माता को पीली चीजों का भोग लगाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा लोग बसंत ऋतु का स्वागत करने के लिए भी बसंत पंचमी के दिन पीले वस्त्र पहनते हैं। यह रंग बसंत ऋतु की सुंदरता और ताजगी का प्रतीक है। पीला रंग समृद्धि का भी सूचक माना गया है।

End of Feed