Basant Panchami 2024 Date: पंचांग के अनुसार बसंत पंचमी का त्योहार हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। यह त्योहार मुख्य रूप से ज्ञान, विद्या, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। इस दिन देवी सरस्वती का जन्म हुआ था। बसंत पंचमी के इस दिन मां सरस्वती की विशेष रूप से पूजा की जाती है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि मां सरस्वती कमल के फूल पर बैठकर हाथों में पुस्तकें, वीणा और मालाएं लिए हुए प्रकट हुई थीं। बसंत ऋतु की शुरुआत बसंत पंचमी से होती है। शास्त्रों के अनुसार बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करने से मां लक्ष्मी और मां काली भी प्रसन्न होती हैं। आइए जानते हैं इस साल कब है बसंत पंचमी का त्योहार।
Basant Panchami 2024 Date: इस साल कब है बसंत पंचमी का त्योहार, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
- Authored by: TNN अध्यात्म डेस्क
- Updated Jan 8, 2024, 12:57 PM IST
Basant Panchami 2024 Date: बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती सफेद कमल पर बैठकर हाथों में पुस्तक, माला लिए प्रकट हुई थीं, इसलिए इस दिन विशेष रूप से मां सरस्वती की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं साल 2024 में कब है बसंत पंचमी, शुभ मुहूर्त और महत्व।
End of Feed
