अध्यात्म

TilKut Chauth Date 2024: कब है तिलकुट चतुर्थी, यहां जानें डेट और महत्व

TilKut Chauth Date 2024: सकट चौथ माघ महीने में आती है। यह व्रत बच्चों के स्वास्थ्य और सफलता के लिए विशेष लाभकारी मानी जाती है। इसे बड़ी चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं 2024 में सकट चतुर्थी की तिथि और शुभ के बारे में।

Image

Tilkut Chauth 2024.

TilKut Chauth Date 2024: हिन्दू धर्म में गणपति जी को प्रथम पूजनीय माना जाता है। इनकी पूजा के बिना कोई भी कार्य पूरा नहीं होता। हिंदी कैलेंडर के पूरे साल में 12 संकष्टी मनाई जाती है। चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश को समर्पित है। वैसे तो सभी संकष्टी चतुर्थी विशेष होती हैं, लेकिन माघ माह में पड़ने वाली सकट चौथ जिसे तिलकुट चौथ के नाम से भी जाना जाता है। इसकी बहुत विशेषता होती है। इसे बड़ी चतुर्थी भी कहा जाता है। इससे पूरे वर्ष के सभी चतुर्थी व्रतों का फल मिल जाता है। आइए जानते हैं सकट चतुर्थी 2024 की तिथि और शुभ मुहूर्त, महत्व के बारे में।

तिलकुट चतुर्थी डेट 2024 (TilKut Chauth Date 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार माघ मास में पड़ने वाली तिलकुट चतुर्थी इस बार माघ मास के कृष्ण पक्ष में 29 जनवरी को पड़ेगी। यह व्रत 29 जनवरी की सुबह 6 बजे से लेकर 30 जनवरी की सुबह 9 बजे तक रहेगा।

तिलकुट चतुर्थी शुभ मुहूर्त 2024 ( TilKut Chauth Shubh Muhurat 2024)

अमृत: 07:11 से 08:32 तक रहेगा।

सुबह पूजा के लिए शुभ मुहूर्त - 9:43 से 11:14 तक रहेगा।

सायंकाल मुहूर्त - 16:37 से 19:37 तक रहेगा।

तिलकुट चतुर्थी महत्व ( Tilkut Chauth Importance 2024)

पद्म पुराण के अनुसार, भगवान गणेश ने माता पार्वती को सकट चतुर्थी के बारे में बताया, इसलिए इसका विशेष महत्व है। महिलाएं सौभाग्य, समृद्धि, अपने बच्चों की खुशी और अपने परिवार की खुशहाली के लिए व्रत रखती हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस व्रत को करने से आपकी संतान लंबी आयु प्राप्त करती है।शास्त्रों के अनुसार, माघ माह की चतुर्थी के दिन भगवान गणेश ने अपने माता-पिता को घेरकर अपनी तीव्र बुद्धि और ज्ञान का परिचय दिया था। इसके बाद भगवान शिव ने प्रसन्न होकर उन्हें देवताओं में गिना और अपनी पूजा करने का अधिकार दिया। व्रत की इस महिमा से संतान को आरोग्य, बुद्धि और धन की प्राप्ति होती है। इस दिन तिल का उपयोग स्नान, दान, सेवन और पूजा में किया जाता है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article