अध्यात्म

Makar Sankranti 2024: कब है मकर संक्रांति 14 या 15 जनवरी, जानें सही डेट और महत्व

Makar Sankranti 2024: हिंदू धर्म के खास त्योहारों में से एक मकर संक्रांति का त्योहार है। मकर संक्रांति के दिन दान पुण्य और गंगा स्नान का बहुत महत्व है। आइए जानते हैं साल 2024 में कब है मकर संक्रांति। डेट, शुभ मुहू्र्त और महत्व।

Image

Makar Sankranti 2024

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति हर साल पौष माह में मनाई जाती है, जिस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इस दिन सूर्य देव की विशेष पूजा की जाती है। शास्त्रों में बताया गया है कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव उत्तरायण होते हैं। सनातन धर्म में सूर्य उत्तरायण का विशेष महत्व है। इस शुभ अवसर पर गंगा स्नान करते हैं और तप दान करते हैं। हर साल की तरह इस साल भी मकर संक्रांति की तारीख को लेकर संशय बना हुआ है कि मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी या 15 जनवरी को मनाई जाएगी। आइए जानते हैं साल 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति।

कब है मकर संक्रांति 2024

इस साल 2024 में मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। मकर संक्रांति को देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है।

मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त 2024 ( Makar Sankranti Shubh Muhurat 2024)

मकर संक्रांति पुण्य काल- 7:15 से 17:46 तक

अवधि- 10:31 मिनट

मकर संक्रांति महा पुण्य काल - 7:15 से 9:00 तक।

अवधि- 01:45 मिनट

संक्रांति समय: प्रातः 2:54 बजे, 15 जनवरी (सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है)।

मकर संक्रांति महत्व (Makar Sankranti Importance)

मकर संक्रांति का महत्व शास्त्रों में बताया गया है। इस दिन तिल, चावल और दाल का दान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन पवित्र जलधारा में स्नान करने का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन गरीबों को ऊनी कपड़े और कंबल बांटे जाते हैं। इससे सूर्य देव और शनि देव दोनों प्रसन्न होंगे। सूर्य हर माह अपनी चाल बदलते हैं। लगभग 30 दिनों के बाद सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करना संक्रांति कहलाता है। 15 जनवरी को सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है और इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। मकर संक्रांति को खिचड़ी भी कहा जाता है। इस दिन खिचड़ी दी जाती थी। इस दिन दान करने से विभिन्न फल प्राप्त होते हैं।
TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article