Bad Amavasya Kab Hai 2024: बड़ अमावस्या कब है? जानिए सही तारीख, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

Bad Amavasya Kab Hai 2024 Mein: बर अमावस्या ज्येष्ठ महीने की अमावस्या को कहा जाता है जिस दिन वट सावित्री व्रत और शनि जयंती मनाई जाती है। इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा होती है। इसलिए ही इसे बर या बड़ अमावस्या के नाम से जाना जाता है। यहां जानिए इसकी सही तारीख।

Bad Amavasya Kab Hai 2024 (बड़ अमावस्या कब है): ज्येष्ठ महीने की अमावस्या को ही बर अमावस्या के नाम से जाना जाता है। दरअसल इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा होती है इसलिए इसे बर मावस (Bar Mavas 2024) कहते हैं। वहीं कई जगह इसे बड़ अमावस्या (Bad Amavasya 2024) भी कहा जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat 2024) रखती हैं। इसके अलावा इस दिन शनि जयंती (Shani Jayanti 2024) भी मनाई जाती है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस अमावस्या के दिन ही सावित्री के पति सत्यवान को प्राण दान मिला था। कहते हैं तभी से इस अमावस्या का महत्व बढ़ता चला गया।

Bar Amavasya Kab Hai 2024

Bar Amavasya Kab Hai 2024

बर अमावस्या कब है 2024 में (Bar Amavasya Kab Hai 2024)

इस साल बर अमावस्या 6 जून, गुरुवार के दिन मनाई जाएगी। पंचांग अनुसार अमावस्या तिथि का प्रारंभ 5 जून की शाम 07 बजकर 54 मिनट से होगा और इसकी समाप्ति 6 जून की शाम 06 बजकर 07 मिनट पर होगी।

End of Feed