बद्रीनाथ धाम में क्यों नहीं बजाया जाता है शंख, क्या है इसके पीछे का कारण?

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 29, 2026, 12:39 PM IST

Badrinath Temple Facts : चार धामों में प्रमुख नाम बद्रीनाथ धाम भगवान विष्णु को समर्पित है। इसके बावजूद यहां भगवान विष्णु का प्रिय शंख बजाना वर्जित है। आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों है?

Badrinath Temple Facts : बद्रीनाथ मंदिर भारत के सबसे पवित्र और प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है। यह चार धामों में से एक धाम है। छोटी और बड़ी चार धाम यात्रा में यह कॉमन धाम है। उत्तराखंड की ऊंची पहाड़ियों के बीच स्थित यह धाम न सिर्फ आस्था का केंद्र है, बल्कि अपनी अनोखी परंपराओं के लिए भी जाना जाता है।

Badrinath Temple Facts   बद्रीनाथ में क्यों नहीं बजाया जाता है शंख

बद्रीनाथ में क्यों नहीं बजाया जाता है शंख

हर साल लाखों श्रद्धालु यहां भगवान विष्णु के दर्शन करने आते हैं, लेकिन यहां एक ऐसी परंपरा है जो श्रीहरिविष्णु के बाकी सभी मंदिरों से अलग है। यहां शंख नहीं बजाया जाता है। आमतौर पर भगवान श्रीहरिविष्णु के मंदिर में शंखनाद को बेहद शुभ माना जाता है और पूजा-पाठ में इसका विशेष महत्व होता है। शंख भगवान विष्णु स्वयं साथ में रखते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि भगवान विष्णु के इस खास धाम में शंख बजाना क्यों वर्जित है?

End of Feed