ज्येष्ठ माह का चौथा बड़ा मंगल आज, जानिए हनुमान जी की पूजा का सही समय, विधि और महत्व

Bada Mangal 2026 : आज ज्येष्ठ माह का चौथा बड़ा मंगल है। इस कारण आज का दिन बेहद खास है। आइए जानते हैं कि इस दिन हनुमान जी की कृपा पाने के लिए क्या करें।

Bada Mangal 2026 : ज्येष्ठ माह का चौथा बड़ा मंगल 26 मई 2026 को है। हिंदू धर्म में बड़ा मंगल का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करने पर जीवन के कष्ट, रोग, भय और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। इस बार पुरुषोत्तम माह का संयोग भी बना हुआ है, जिससे इस दिन का धार्मिक महत्व और बढ़ गया है।

Bada Mangal 2026 बड़ा मंगल पर कैसे करें हनुमान जी की पूजा

बड़ा मंगल पर कैसे करें हनुमान जी की पूजा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ माह में आने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है। खासतौर पर उत्तर भारत में इस दिन हनुमान मंदिरों में भारी भीड़ देखने को मिलती है। भक्त बजरंगबली को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

End of Feed