पांचवें बड़े मंगल पर हनुमान जी को लगाएं ये 5 भोग, खूब बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

Bada Mangal 2026: आज ज्येष्ठ मास का पांचवां बड़ा मंगल है। महावीर हनुमान को समर्पित ये दिन बेहद खास होता है। ऐसे में आप उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए ये 5 भोग अर्पित कर सकते हैं।

Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का पांचवां और अंतिम बड़ा मंगल जिसे बुढ़वा मंगल के नाम से भी जाना जाता है आज यानी 2 जून 2026 को मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान हनुमान की कृपा प्राप्त करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से बजरंगबली का पूजन करने से जीवन के संकट और बाधाएं दूर होती हैं। यदि आप आज के दिन महावीर हनुमान को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो उनकी प्रिय वस्तुओं का भोग उन्हें लगा सकते हैं। धार्मिक परंपराओं के अनुसार, बड़े मंगल पर लगाए गए भोग से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 ऐसी चीजें जिन्हें हनुमान जी का प्रिय (Hanuman Ji Favorite Bhog) माना जाता है।

Bada Mangal 2026

बड़े मंगल पर हनुमान जी को लगाएं इन 5 चीजों का भोग

1. बूंदी का भोग

हनुमान जी को बूंदी का भोग अत्यंत प्रिय माना जाता है। बड़ा मंगल के दिन उन्हें बूंदी या बूंदी के लड्डुओं का भोग लगाने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है। भोग लगाने के बाद इन लड्डुओं को प्रसाद के रूप में बांटना चाहिए। यह भोग सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।

End of Feed