बाबा केदार शीतकालीन गद्दीस्थल से केदारनाथ धाम के लिए रवाना

Baba Kedar Panchmukhi Doli Left For Kedarnath Dham: भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गई। 2 मई की सुबह शुक्रवार को प्रात: 7 बजे वृष लग्न में केदारनाथ धाम के कपाट तीर्थयात्रियों के दर्शनार्थ खोल दिए जायेंगे

Baba Kedar Panchmukhi Doli Left For Kedarnath Dham: बाबा केदार की पंचमुखी डोली आज अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओमकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गयी है। 27 अप्रैल को भगवान भैरवनाथ की पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद आज पौराणिक परम्परानुसार पूजा अर्चना के बाद केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली ने ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से प्रस्थान किया। 28 अप्रैल को डोली रात्रि प्रवास को लेकर प्रथम पड़ाव विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी।

Baba Kedar Panchmukhi Doli Left For Kedarnath Dham

बाबा केदार की पंचमुखी डोली रवाना

29 अप्रैल को विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से रात्रि प्रवास के लिए द्वितीय पड़ाव फाटा को प्रस्थान होगी। 30 अप्रैल फाटा से रात्रि प्रवास के लिए तृतीय पड़ाव गौरा देवी मंदिर गौरीकुंड पहुंचेगी। एक मई की शाम को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली केदारनाथ धाम पहुंच जायेगी और 2 मई की सुबह शुक्रवार को प्रात: 7 बजे वृष लग्न में केदारनाथ धाम के कपाट तीर्थयात्रियों के दर्शनार्थ खोल दिए जायेंगे, जिसके साथ ही बाबा केदार की ग्रीष्मकालीन यात्रा का आगाज हो जायेगा।

End of Feed