Ayodhya Ram Mandir Photo: अयोध्या राम मंदिर के दर्शन के लिए राम भक्त काफी उत्सुक रहते हैं। मंदिर की खूबसूरती और भव्यता देख हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है। खास अवसरों पर मंदिर की सजावट और भी ज्यादा देखने लायक होती है। 11 जनवरी 2025 को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मनाई जा रही है। ऐसे में इस शुभ अवसर पर राम मंदिर को आकर्षक लाइटों और फूलों से सजाया जा रहा है। यहां आप देखेंगे अयोध्या राम मंदिर की खास फोटोज।
अयोध्या राम मंदिर फोटो (Ayodhya Ram Mandir Photo)
अयोध्या के राम मंदिर को हिंदुओं के सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों में से एक माना जाता है क्योंकि इसी स्थान पर भगवान राम का जन्म हुआ था। इसलिए इस मंदिर में हमेशा भक्तों का तांता लगा रहता है।

Ayodhya Ram Mandir Photo
अयोध्या में बने राम मंदिर के मामलों का प्रबंधन श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा किया जाता है।

Ayodhya Ram Mandir
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अनुसार, मंदिर का निर्माण पारंपरिक नागर शैली में किया गया है।

Ayodhya Ram Mandir image
मंदिर तीन मंजिला है, जिसकी प्रत्येक मंजिल 20 फीट ऊंची है। इसमें कुल 392 खंभे और 44 दरवाजे हैं।

Ram Mandir Wallpaper Hd
मंदिर में पांच हॉल हैं- नाम नृत्य मंडप, रंग मंडप, सभा मंडप, प्रार्थना और कीर्तन मंडप।

Ayodhya Ram Mandir pic
मंदिर की लंबाई (पूर्व से पश्चिम) 380 फीट, चौड़ाई 250 फीट और ऊंचाई 161 फीट है।

Ayodhya Ram Mandir hd photo
मंदिर के ग्राउंड फ्लोर पर गर्भगृह में भगवन श्री राम विराजमान हैं।

ramlala photo
राम मंदिर के खंभों और दीवारों में देवी-देवता और देवांगनाओं की मूर्तियां उकेरी गई हैं।

Ram Mandir
राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ हर साल पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाई जाएगी। इस साल ये तिथि 11 जनवरी 2025 को पड़ी है।
