Ram Mandir Ayodhya Location: अयोध्या राम मंदिर किस राज्य में आता है? जानिए यहां कैसे पहुंच सकते हैं

अयोध्या राम मंदिर कहां पर है: अयोध्या उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होना है। जानिए प्लेन, ट्रेन और सड़क माध्यम से कैसे पहुंच सकते हैं भगवान राम के धाम।

Ram Mandir, Ayodhya Location: 22 जनवरी 2024 को अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होनी है (Ram Mandir Pran Pratishtha)। इस ऐताहासिक दिन का गवाह बनने के लिए देश भर से तमाम नामी गिरामी लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। बता दें अयोध्या भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है। इसके निकटम शहर फैजाबाद और लखनऊ है। अगर आप राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या जाने की सोच रहे हैं तो जानिए कैसे पहुंच सकते हैं आप राम मंदिर। यहां आप जानेंगे ट्रेन, प्लेन और सड़क माध्यम से अयोध्या पहुंचने का तरीका।

Ram Mandir Located In Which State

Ayodhya Ram Mandir Location

How To Reach Ayodhya Ram Mandir

फ्लाइट से ऐसे पहुंचे अयोध्या (Ayodhya Flight)

अयोध्या नगरी देश के चारों कोनों से हवाई मार्ग से जुड़ गई है। दिल्ली, अहमदाबाद के बाद 17 जनवरी को बेंगलुरू और कोलकाता से भी अयोध्या के लिए सीधी फ्लाइट शुरू कर दी गई हैं। ऐसे में इन शहरों में रहने वाले लोग आसानी से अयोध्या पहुंच सकते हैं। इसके अलावा अयोध्या के नजदीक गोरखपुर और लखनऊ एयरपोर्ट पड़ेगा। आप अपने शहर से लखनऊ या गोरखपुर एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट ले सकते हैं। फिर इन शहरों से सड़क मार्ग से अयोध्या पहुंच सकते हैं.।

End of Feed