Weekly Rashifal, (Weekly Horoscope in Hindi), साप्ताहिक राशिफल 29 Jan - 04 Feb 2024: ये सप्ताह मेष राशि वालों को करियर में सफलता दिलाएगा। नौकरी में प्रमोशन के प्रबल आसार हैं। तो वहीं वृषभ राशि के व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए ये हफ्ता सुखद रहेगा। धार्मिक यात्रा की भी योजना बन सकती है। कर्क राशि वालों को इस हफ्ते कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। अब जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।
मेष राशि साप्ताहिक राशिफल
सोमवार के बाद गुरु व चन्द्रमा व्यवसाय में शुभ फल देंगे। जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे तथा जॉब में परिवर्तन या प्रमोशन के रास्ते भी बनेंगे। कन्या व कुम्भ राशि का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। शनि न्यायिक कार्यों में सफलता देगा।
वृषभ राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह बुधवार के बाद चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय के लिए सुखद फल देगा। इस राशि से नवम गोचर करता सूर्य छात्रों को लाभ देगा। इस वीक धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। सुंदरकांड पढ़ते रहें। बुधवार को उड़द का दान करें।
मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल
शनि कुम्भ में गोचर कर रहा है। आपके लिए यह सप्ताह व्यवसाय में प्रगति देने वाला है। इस राशि से एकादश गुरु छात्रों के लिए शुभ फलदायी है। मंगलवार के बाद व्यवसाय अपना पूर्ण रूप लेगी। धार्मिक यात्रा हो सकती है। नीला व सफेद रंग शुभ है। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।
कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल
गुरु मेष व शनि खष्ठम गोचर से परिवार में बहुत ही सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आप जॉब सम्बन्धित प्रत्येक कार्य में सफल रहेंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। गुरु दशम है। इस राशि के स्वामी चन्द्रमा व गुरु के बीज मंत्र का जप करें व हनुमान जी की उपासना करते रहें। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन अन्न का दान करें।
सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह मंगलवार के बाद चन्द्रमा व्यवसाय में विशेष प्रगति दे सकते हैं। बुधवार को प्रेम में वाणी के प्रति सचेत रहना होगा। मित्रों से रुके कार्य लाभान्वित हो सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। प्रतिदिन तिल का दान करते रहें।
कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह गुरु मेष, शनि कुम्भ राशि में व सूर्य मकर राशि में हैं। मंगलवार के बाद छात्रों का करियर बहुत बेहतर रहेगा।विष्णु जी के मंदिर जाएं व 04 परिक्रमा कर उनका प्रतिदिन आशीर्वाद लें। व्यवसाय में धन का आगमन होगा। जॉब में प्रगति की संभावना है। शनिवार को सुखद यात्रा हो सकती है। छात्र प्रगति करेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है।
तुला राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। शनि कुम्भ का होकर व्यवसायिक जीवन में लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। मेष व मकर राशि के मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सूर्य पुत्र को लाभ प्रदान करेगा। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। पीला व हरा रंग शुभ है।
वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल
राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह मंगलवार के बाद कोई नई व्यावसायिक योजना तय कर सकते हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। जॉब में प्रगति के लिए श्री सूक्त का नियमित पाठ करें। अन्न व कम्बल का दान करते रहें।
धनु राशि साप्ताहिक राशिफल
पंचम गुरु संतान को लाभ देंगे। मंगलवार के बाद चन्द्रमा छात्रों को शुभ फल देगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में रुके धन आगमन से खुश रहेंगे। बुधवार के बाद पॉलिटिक्स में विशेष लाभ का संयोग है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।
मकर राशि साप्ताहिक राशिफल
धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। गुरु चतुर्थ व शनि इसी राशि से द्वितीय गोचर करेंगे।मंगलवार के बाद चन्द्रमा आर्थिक सफलता देंगे। बैंकिंग,आईटी व टीचिंग में जॉब करने वाले उन्नति करेंगे।हरा व सफेद रंग शुभ है। चन्द्रमा के बीज मंत्र के साथ हनुमान जी की पूजा करते रहें। प्रतिदिन तिल का दान करें।
कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल
संघर्ष का समय है। गुरु तृतीय शुभ है। बुधवार के बाद पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। परिवार सम्बन्धी कोई नया कार्य प्रारंभ होगा। भगवान शिव जी की नियमित पूजा करें। हरा व असनानी रंग शुभ है। शुक्र बैंकिंग जॉब के जातकों को लाभान्वित कर रहा है। गाय को गुड़ खिलाते रहें।
मीन राशि साप्ताहिक राशिफल
चन्द्रमा मंगलवार के बाद गृह निर्माण के लिए शुभ हैं। गुरु अब इसी राशि से द्वितीय भाव में है। इस सप्ताह छात्रों को करियर में सफलता मिलेगी।शुक्रवार के बाद चन्द्रमा का गोचर बहुत ही उत्तम फलदायी है। गुरुवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मंगलवार को जॉब में विवाद हो सकता है। लाल व नारंगी रंग शुभ है
