Ram Lalla Murti Before And After (रामलला मूर्ति hd Photo): अयोध्या राम मंदिर में स्थापित रामलला की प्रतिमा की आज हर जगह चर्चा हो रही है। ये कहना गलत नहीं होगा कि शायद ही कभी इतनी आकर्षक और अद्भुत प्रतिमा पहले कभी देखी हो। मूर्तिकार अरुण योगीराज ने पत्थर में रामलला की ऐसी छवि उकेरी है कि मानों भगवान साक्षात दर्शन दे रहे हों। कहा जाता है प्राण प्रतिष्ठा के साथ प्रतिमाएं प्राणवान हो उठती हैं इस बात को सही साबित कर रही है रामलला की ये चमत्कारी प्रतिमा। आज हर कोई रामलला की प्रतिमा के दर्शन करने के लिए लालायित है। अगर आप भी अयोध्या राम मंदिर की मूर्ति के दर्शन करना चाहते हैं तो देखिए रामलला की खूबसूरत तस्वीरें।
22 जनवरी 2024 को रामलला की प्रतिमा की स्थापना के बाद से ही अयोध्या राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। हर कोई भगवान राम की एक झलक पाने के लिए बेताब है। तो वहीं इन दिनों रामलला की दो तस्वीरें भी काफी वायरल हो रही हैं। एक प्राण प्रतिष्ठा से पहले की तो दूसरी बाद की। लोगों का ऐसा मानना है कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला की प्रतिमा बदल गई है। उनकी आंखें जीवंत हो गई और होठों पर बाल सुलभ मुस्कान आ गई है। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामलला की प्रतिमा ऐसी दिख रही है कि मानों भगवान साक्षात खड़े हों।

ram lalla murti before and after
अरुण योगीराज ने रामलला की मूर्ति काले ग्रेनाइट पत्थर से बनाई है। इन पत्थरों को कृष्णशिला नाम से भी जाना जाता है। इस पत्थर की खासियत ये है कि ये कई हजार सालों तक भी खराब नहीं होते। यही वजह है कि इन पत्थरों से निर्मित रामलला की मूर्ति का किसी भी चीज से अभिषेक करने पर भी इसकी बनावट या रंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Ram Lalla Murti Maker Arun Yogiraj
Ram Lalla Murti Full Hd

Ram Ji Murti
अरुण योगीराज ने रामलला की अद्भुत प्रतिमा 7 महीनों में बनाई है। इस मूर्ति को बनाने के लिए उन्होंने काफी रिसर्च की। इसके लिए शिल्पशास्त्र की किताबें पढ़ीं। कई स्केच बनाए। मूर्ति को बनाने के लिए दिन-रात एक कर दिया। तब जाकर रामलला की पत्थर में ऐसी छवि उतारी कि जो जीवंत हो उठी।

Ram Mandir Murti Photo
अयोध्या राम मंदिर भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया गया है। भक्त सुबह 7 बजे से लेकर रात 10 बजे तक रामलला का दर्शन कर सकते हैं।

Ram Lalla Photo
रामलला की ये प्रतिमा मंदिर के गर्भगृह में स्थापित की गई है। वहीं मंदिर में राम दरबार की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।

Ram Mandir Photo Hd
बता दें अयोध्या राम मंदिर में श्रीराम लला की श्रृंगार आरती साढ़े चार बजे, मंगला आरती सुबह साढ़े छह बजे होगी। फिर सुबह सात बजे से श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकेंगे। वहीं भगवान राम की भोग आरती दोपहर बारह बजे होगी। इसके बाद संध्या आरती का समय शाम साढ़े सात बजे का रखा गया है और भोग आरती आठ बजे और शयन आरती रात दस बजे होगी।
