Ayodhya Jhulan Mahotsav at Shri Ram Janmbhoomi Mandir: अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर में विराजमान भगवान रामलला के अस्थाई मंदिर में झूलनोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान रामलला का अस्थाई मंदिर फूलों से सजाया गया है। पहले दिन के झूलनोत्सव की श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने वीडियो जारी किया है। वीडियो में देख सकते हैं मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास रामलला को झूला झुला रहे हैं।
Jhula Mahotsav at Ram Janmbhoomi Ayodhya
बता दें कि अयोध्या में 10 दिन तक चलने वाले सावन झूला मेले का आनंद लेने के लिए देश के कोने कोने से लोग रामनगर पहुंच रहे हैं। झूला महोत्सव के दौरान श्रीराम जन्मभूमि परिवार रामलला के भजनों से गूंज रहा परिसर। श्री राम जन्मभूमि परिसर में स्थित रामलला के अस्थायी मंदिर में राम मंदिर ट्रस्ट ने जयपुर से चांदी के हिंडोले का निर्माण करवाया। सोमवार को रामलला इस चांदी के हिंडोले पर विराजमान हो गए हैं।
मणि पर्वत पर लगा मेला
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में मणि पर्वत पर आस्था का मेला लगा हुआ है। अयोध्या की परंपरा रूप सावन कृष्ण पक्ष तृतीय को अयोध्या के मंदिरों से गाजे बाजे साथ सीता राम पालकी यात्रा निकाल मणि पर्वत पहुंचती है। जहां भगवान श्री राम व माता जानकी को झूला झुलाया जाता है। इसके बाद अयोध्या के मंदिरों में झूलनोत्सव का आगाज हो गया है।
