August Purnima 2026 Date: अगस्त में पूर्णिमा कब है, 27 या 28 अगस्त- जानें सही तारीख और पूजा का महत्व

August Purnima 2026 Date: अगस्त में पूर्णिमा 27 या 28 अगस्त को है? जानें श्रावण पूर्णिमा की सही तारीख, तिथि का समय, व्रत, स्नान-दान और पूजा का महत्व।

August Purnima 2026 Date: अगस्त 2026 की पूर्णिमा को लेकर इस बार 27 और 28 अगस्त की दो तारीखें सामने आ रही हैं। दरअसल, पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त को शुरू होगी और अगले दिन सुबह समाप्त होगी। इस कारण व्रत, चंद्र पूजा और स्नान-दान की तारीख अलग हो सकती है। उदया तिथि के अनुसार श्रावण पूर्णिमा 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाई जाएगी। इसी के साथ सावन के महीने का समापन भी होगा।

August mein purnima kab hai 2026

अगस्त 2026 में पूर्णिमा की सही तारीख क्या है

अगस्त 2026 में पूर्णिमा कब है

नई दिल्ली के पंचांग के अनुसार, श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त 2026 को सुबह लगभग 9:10 बजे शुरू होगी। इसका समापन 28 अगस्त 2026 को सुबह लगभग 9:50 बजे होगा। स्थानीय पंचांग के अनुसार समय में कुछ मिनट का अंतर हो सकता है।

End of Feed