August Horoscope 2024 In Hindi: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए अगस्त महीना कैसा रहेगा, यहां जानिए अपना मासिक राशिफल हिंदी में

August Horoscope 2024 In Hindi: अगस्त महीना बेहद खास रहने वाला है क्योंकि इस महीने में सावन शिवरात्रि, नाग पंचमी, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी समेत कई त्योहार पड़ने वाले हैं। जानिए व्रत-त्योहारों से भरा ये महीना आपके लिए कैसा रहेगा।

August Rashifal 2024 (अगस्त राशिफल 2024): अगस्त माह के आरम्भ में सूर्य कर्क राशि में, शुक्र, बुध सिंह, केतु कन्या, गुरु-मंगल वृष, शनि कुम्भ तथा राहु मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। अगस्त माह के प्रथम दिन चन्द्रमा मिथुन राशि में हैं। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करते रहते हैं। सूर्य 15 अगस्त को सिंह राशि यानी अपनी ही राशि में 30 दिन के लिए गोचर करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशि का अगस्त माह का राशिफ़ल...

august 2024 rashifal

August 2024 Horoscope In Hindi

मेष अगस्त राशिफल 2024 (Aries August Horoscope 2024)

जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। 15 अगस्त के बाद जॉब में रुके कार्य बनेंगे। व्यवसाय में मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जॉब परिवर्तन के लिए 14 से 24अगस्त तक का समय ज्यादा अनुकूल है। पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

End of Feed