August Amavasya Kab Hai 2023: सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। इस तिथि के बाद से शुक्ल पक्ष का आरंभ हो जाता है। इस बार 19 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है जब अमावस्या के अगले दिन सावन महीना लग जाएगा। इस शुभ संयोग के चलते इस अमावस्या पर पवित्र नदियों में स्नान और दान करना बेहद शुभ फलदायी साबित होगा। इसी के साथ पितरों को खुश करने के लिए तर्पण, पिंडदान आदि उपाय भी इस दिन करना उत्तम रहेगा। जानिए अगस्त में अधिक अमावस्या कब है (Amavasya In August 2023), क्या रहेगा शुभ मुहूर्त और किन राशियों की चमकेगी किस्मत।
August Amavasya 2023 Date And Time: अगस्त में अमावस्या कब है, जानें तिथि और मुहूर्त
अगस्त अमावस्या तिथि और मुहूर्त (Amavasya In August 2023 Date And Time)
अधिक अमावस्या की शुरुआत 15 अगस्त की दोपहर 12 बजकर 42 मिनट पर होगी और इसकी समाप्ति 16 अगस्त की दोपहर 3 बजकर 7 मिनट पर होगी। उदया तिथि के अनुसार अधिक अमावस्या 16 अगस्त को मनाई जाएगी।
अमावस्या से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत (4 Zodiac Sign Luck Will Sign From Amavasya 2023)
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों की अमावस्या से किस्मत चमक उठेगी। करियर में बेहद सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। नौकरी में सफलता के प्रबल आसार हैं। बिजनेस जातकों के लिए ये अमावस्या फलदायी साबित होगा। यात्रा से अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। प्रमोशन के भी प्रबल योग हैं।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए भी ये अमावस्या खास रहेगी। हर काम में सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति के प्रबल आसार हैं। एक से अधिक माध्यमों से अच्छा धन लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। मनचाही नौकरी प्राप्त करने में भी सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर समय शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
अधिक अमावस्या वृश्चिक राशि वालों के लिए भी शुभ साबित होगी। इस दौरान आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। नए काम की शुरुआत के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। धन-धान्य में जबरदस्त बढ़ोतरी के आसार रहेंगे।
कुंभ राशि (Aquarius)
अधिक अमावस्या से कुंभ राशि वालों की किस्मत भी चमक जाएगी। धन संबंधी दिक्कतें दूर होंगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। विदेश में नौकरी प्राप्त करने का सपना पूरा हो सकता है।
