अध्यात्म

April Horoscope 2023 In Hindi: अप्रैल में मेष समेत इन राशियों का आर्थिक पक्ष रहेगा मजबूत, बिजनेस में मिलेगा फायदा

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 1, 2023, 07:05 AM IST

April Horoscope 2023: मासिक राशिफल अप्रैल 2023 (Monthly Horoscope April 2023) के अनुसार ये महीना 5 राशियों के आर्थिक मामले के लिए शानदार रहेगा। करियर में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिलेगी।

Image

April Horoscope 2023: अप्रैल में इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन की होगी बरसात

April Horoscope 2023: अप्रैल मासिक राशिफल 2023 (April Monthly Horoscope 2023) के अनुसार ये महीना मेष राशि, वृषभ राशि, मिथुन राशि, कर्क राशि, सिंह राशि, कन्या राशि, तुला राशि, वृश्चिक राशि, धनु राशि, मकर राशि, कुंभ राशि और मीन राशि सभी राशि के लोगों के जीवन में बदलाव लेकर आएगा। लेकिन ज्योतिष शास्त्र की मानें तो कुछ ऐसी राशियां हैं जिन्हें इस महीने खूब धन लाभ प्राप्त होगा। इस आर्टिकल में आप इन्हीं राशियों के बारे में जानेंगे। जानिए अप्रैल 2023 की लकी राशियों (April 2023 Lucky Zodiac Signs) का राशिफल।

मासिक राशिफल अप्रैल 2023 लकी राशियां (Monthly Horoscope April 2023 Lucky Zodiac Signs)

मेष राशि अप्रैल राशिफल 2023 । Aries April Horoscope 2023

मेष राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना शानदार साबित होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। धन लाभ के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले छात्रों को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। लव लाइफ के लिए भी ये महीना अनुकूल रहने वाला है। धन कमाने के इस महीने कई मौके मिलेंगे।

सिंह राशि अप्रैल राशिफल 2023 । Leo April Horoscope 2023

सिंह राशि वालों को ये महीना करियर में कामयाबी दिलाने वाला साबित होगा। छात्रों के लिए भी ये महीना अनुकूल रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपका अच्छा प्रदर्शन रहेगा। उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। धन कमाने के कई अवसर मिलेंगे। कुल मिलाकर ये महीना हर क्षेत्र में सफलता दिलाएगा।

तुला राशि अप्रैल राशिफल 2023 । Libra April Horoscope 2023

तुला राशि वालों को ये महीना बिजनेस में कामयाबी दिलाएगा। परीक्षा में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहने से आपको खुश रहेंगे। इस महीने कई लाभकारी सौदे करने में भी आप कामयाब रहेंगे।

धनु राशि अप्रैल राशिफल 2023 । Sagittarius April Horoscope 2023

धनु राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। धन की बचत करने में आप कामयाब रहेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

मकर राशि अप्रैल राशिफल 2023 । Capricorn April Horoscope 2023

मकर राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी। मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। विदेश में नौकरी मिल सकती है। शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करते हैं तो अच्छा लाभ मिलेगा।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article