गुरु पूर्णिमा 2026 कब है? जानिए गुरु पूर्णिमा की सही तारीख और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

Ashadha Purnima 2026 Date : आषाढ़ माह की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा का नाम से भी जाना जाता है। इसको अत्यंत शुभ और पुण्यदायी माना गया है। आइए जानते हैं कि साल 2026 यह कब है।

Ashadha Purnima 2026 Date: सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि को अत्यंत शुभ और पुण्यदायी माना गया है, लेकिन आषाढ़ मास की पूर्णिमा का महत्व अन्य सभी पूर्णिमाओं से अलग है। इस तिथि को आषाढ़ पूर्णिमा, आषाढ़ी पूर्णिमा और गुरु पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। यह दिन केवल स्नान-दान और पूजा-पाठ के लिए ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की महान गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित भी है। इसी दिन महर्षि वेदव्यास जी की जयंती भी मनाई जाती है, इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है।

Ashadha Purnima 2026 Date   गुरु पूर्णिमा 2026 कब है

गुरु पूर्णिमा 2026 कब है

धार्मिक मान्यता है कि गुरु ही वह माध्यम हैं जो अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश प्रदान करते हैं। इसलिए गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरु का सम्मान करना, उनका आशीर्वाद लेना और गुरु दक्षिणा अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। साथ ही इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, भगवान विष्णु की पूजा, दान-पुण्य और व्रत करने से विशेष पुण्यफल की प्राप्ति होती है।

End of Feed